विश्व मानक दिवस

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने हेतु,

कुछ निर्धारित मानक होते हैं।

ये कार्यक्षेत्र का सीमांकन करते, 

तय मानक प्रहरी समान होते हैं।।


जल कल या भू-सम्पत्ति का है मानक,

पर्यावरण, दैनिक जीवन का है मानव।

तय मानक  में बँधकर होते हैं कार्य,

महत्त्व, सुरक्षा प्रदान करते हैं मानव।।


प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को विश्व में, 

विश्व मानव दिवस मनाया जाता है।

अर्थव्यवस्था में मानकीकरण हेतु, 

उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाया जाता है।।


लंदन में 25 देशों के प्रतिनिधियों ने,

1956 में पहली बार दिन  यह चुना।

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन आई एस ओ का,

एक वर्ष बाद 1957 में गठन हुआ।।


पहला विश्व मानव दिवस

सन 1970 में मनाया गया।

अन्तर्राष्ट्रीय मानकीकरण मुख्यालय,

जेनेवा स्विट्जरलैंड को बनाया गया।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews