निपुण लक्ष्य

मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान कराना है। 

ये मिशन चला है, भारत में हर बच्चा निपुण बनाना है।


बालवाटिका में दो अक्षर के 5 शब्द सही पहचानना है।

खेल कूद और गतिविधि से 10 तक संख्या ज्ञान कराना है। 

हर बच्चा सीखे संख्या ज्ञान और शब्दों का ताना-बाना है। 


ये मिशन चला है भारत में हर बच्चा निपुण बनाना है।


बच्चों की विद्यालय तैयारी हेतु स्कूल रेडीनेस चलाना है। 

कक्षा 1 में सरल वाक्य और 1 अंक का जोड़-घटाना है। 

75% सही जवाब दे, यह लक्ष्य भी उनको पाना है। 


ये मिशन चला है भारत में हर बच्चा निपुण बनाना है। 


पढ़ेंगे बच्चे कक्षा 2 के, 45 शब्द प्रति मिनट से 

संख्या 99 तक सीखें, 2 अंकों का जोड़-घटाना है।

75% सही जवाब दे, यह लक्ष्य भी उनको पाना है। 


ये मिशन चला है भारत में हर बच्चा निपुण बनाना है।


पढ़ेंगे बच्चे कक्षा 3 के, 60 शब्द प्रति मिनट से 

संख्या 999 तक सीखें, 3 अंकों का जोड़-घटाना है। 

75% सही जवाब दे, ये लक्ष्य भी उनको पाना है।

 

ये मिशन चला है भारत में हर बच्चा निपुण बनाना है। 


मार्च 2023 तक गाजियाबाद को निपुण बनाना है। 

25 तक यूपी निपुण बनेगा, 26 में भारत निपुण बनाना है।


ये मिशन चला है भारत में, हर बच्चा निपुण बनाना है। 

मूलभूत साक्षरता और संख्या ज्ञान कराना है। 

ये मिशन चला है भारत में, हर बच्चा निपुण बनाना है। 


रचयिता
रेनू चौधरी,
एआरपी विज्ञान,      
विकास खण्ड-मुरादनगर,
जनपद-गाजियाबाद।



Comments

Total Pageviews