पुलिस स्मृति दिवस

देश की आन्तरिक शान्ति और सुरक्षा,

कानून व्यवस्था कायम करती है पुलिस। 

तीज-त्योहार या हो विशिष्ट जन आगमन,

हर मोर्चे को सदैव तैयार रहती है पुलिस।।


होली, दीवाली, ईद के उल्लास में डूबे हम,

ख्वाहिश को कर्तव्य पर कुर्बान करती पुलिस।

चोरी, डकैती, आगजनी या फिर हो दंगा, 

हर जगह मुस्तैदी से जोखिम उठाती पुलिस।।


 प्रतिवर्ष 11 अक्टूबर को भारत में,

 पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है ।

1959 को सीआरपीएफ के 10 जवानों की,

चीनी सेना से लड़ाई याद किया जाता है।।


तिब्बत सीमा की  सुरक्षा हेतु,

लद्दाख में 'हॉट स्प्रिंग' में तैनात थे।

चीनी फौज के दस्ते ने आक्रमण किया,

भारतीय जवानों ने मुकाबले किये थे।।


पुलिस के समान  के प्रतीक रूप में, 

यह दिवस  विशेष मनाया जाता है।

विभिन्न पुलिस परेड कार्यक्रमों एवं, 

पुलिस स्मारकों का उद्घाटन किया जाता है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews