डाॅ० अब्दुल कलाम जन्म दिवस

सादा जीवन और उच्च विचार, 

था जिन के जीवन का आधार।

किए उन्होंने बड़े-बड़े आविष्कार,

विज्ञान जगत में किए कई चमत्कार।।


15 अक्टूबर 1931 को जन्मे रामेश्वर शहर,

पाये भारत रत्न, पद्म विभूषण जैसे पुरस्कार।

सबको सिखा गए एक सीख,

परिस्थितियाँ कैसी भी हों विपत्तियों से सीख।।


मन में ले प्रण करने को पूरा सपना, 

चाहें नींद और चैन गँवानी पड़ी अपना।

चार दशकों तक डीआरडीओ को सँभाला,

भारत के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति बने,


शिक्षा जारी रखने हेतु,

अखबार वितरण का भी कार्य किया।

अग्नि और पृथ्वी,

जैसी प्रक्षेपास्त्रों को जन्म दिया।।


इन्होंने अपनी पुस्तक इंडिया 2020 में, 

अपना दृष्टिकोण स्पष्ट किया।

1974 में मूल परमाणु परीक्षण,

तथा 1998 में परमाणु पोखरण परीक्षण में महती भूमिका निभाई।।


रचयिता 

ब्रजेश सिंह,

सहायक  अध्यापक, 

प्राथमिक विद्यालय बीठना, 

विकास खण्ड-लोधा,

जनपद-अलीगढ़।

Comments

Total Pageviews