महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री

2 अक्टूबर के दिन गांधी जी का जन्म दिवस है आज,

पूरे राष्ट्र को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर है नाज।

गांधीजी ने सत्य, अहिंसा का रास्ता अपनाया,

स्वतंत्रता की भावना का अलख लोगों में जगाया।


गुजराती भाषा में गांधी जी को बापू कह कर बुलाते हैं,

विश्व में जन्म दिवस उनका अहिंसा दिवस के रूप में मनाते हैं।

"करो या मरो" है प्रसिद्ध गांधी जी का यह नारा,

साथ ही लाल बहादुर शास्त्री जन्म दिवस मना रहा जग सारा।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।



Comments

Total Pageviews