डॉ0 सुब्रमण्यम चन्द्रशेखर जन्मदिवस

विख्यात भारतीय अमेरिकी खगोलशास्त्री,

सुब्रमण्यम चन्द्र शेखर थे एक भौतिकशास्त्री।

भौतिक शास्त्र पर उनके अध्ययन के लिए,

1983 में 'नोबेल पुरस्कार' की किया प्राप्ति।।


19 अक्टूबर 1910 को लाहौर (पंजाब) में जन्मे,

प्रारम्भिक शिक्षा मद्रास में, हुई थी बचपन में।

18 वर्ष की अल्पायु में आपका, 

पहला शोध पत्र प्रकाशित हुआ, जर्नल में।।


खगोल भौतिकी के क्षेत्र में चन्द्रशेखर,

'चन्द्रशेखर लिमिट' के लिए प्रसिद्ध है। 

गणितीय गणनाओं और समीकरणों पर, 

सभी श्वेत वामन तारों का द्रव्यमान निर्धारित है।। 


डॉ0 चन्द्रा लगभग 20 वर्ष तक, 

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल के सम्पादक रहे।

1969 में पद्म विभूषण सम्मान से,

सम्मानित चन्द्रशेखरम वैज्ञानिक रहे।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews