विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस

दौड़ती भागती इस  दुनिया में,

मिलते सुकून के पल नहीं हैं।

पैसा, शोहरत, पद की लालच में,

तनाव ना मिले? ऐसा कोई पल नहीं।।


पढ़ाई, नौकरी, पारिवारिक होता तनाव,

जीवन बीते कैसे सुखमय? देता तनाव।

बदलती जीवन शैली ने उलझन दिये हजार,

सामाजिक-आर्थिक असंतुलन लाता तनाव।।


विविध मानसिक दबाव के कारण,

डिप्रेशन, एंजायटी, हिस्टीरिया होते रोग।

मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करते,

मानसिक बीमारियों से पीड़ित होते लोग।।


प्रतिवर्ष 10 अक्टूबर को,

मानसिक स्वास्थ्य दिवस मनाते हैं।

खुशी और तनाव मुक्त जीवन के प्रति, 

जागरूकता समाज में हम लाते हैं।।


'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' की शुरुआत,

वर्ष 1992 में की गई थी।

यूनाइटेड नेशन के उपसचिव,

रिचर्ड हंटर की पहल पर हुई थी।। 


वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ में,

150 से अधिक देश इसमे शामिल हैं। 

वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव,

सुझाव से 10 अक्टूबर दिन लिया गया है।।


रचयिता

वन्दना यादव "गज़ल"
सहायक अध्यापक,

अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,

विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।

Comments

Total Pageviews