सुहाना गणतंत्र दिवस

   तर्ज-दीपावली मनायें ...

गणतंत्र दिवस मनायें सुहाना..2
पर्व है देश का ये खुशी से निभाना
गणतंत्र.....
हैं शहीदों की अमर कहानी
सुनी हैं हमने सबकी जुबानी..2
श्रद्धांजलि उनको अर्पित करना।
गणतंत्र.......
आज ही संविधान मिला था,
लोकतंत्र की पहचान बना था,
मान रखना है हम सबको मिलकर
गणतंत्र......
आजादी की कीमत को जानो,
कैसे पायी है ये पहचानो,
संजोकर रखना ऐ भारतवासियों
गणतंत्र दिवस मनायें सुहाना।
पर्व है देश का ये खुशी से मनाना।

रचयिता
सुमन पांडेय,
प्रधानाध्यापिका,
प्राथमिक विद्यालय टिकरी मनौटी,
शिक्षा क्षेत्र -खजुहा,
जनपद-फतेहपुर।

Comments

Total Pageviews