गणतंत्र के सौभाग्यशाली

26 जनवरी पर्व गणतंत्र दिवस
मनाते उत्सव भारतीय हर वर्ष।

विश्व में सबसे बड़ा संविधान हमारा,
निहित इसमें लोकतंत्र का सार सारा।

हमारी  उन्नति  हमारा  उत्कर्ष,
देता श्रेय हमारा प्यारा   भारतवर्ष।

हमारा  वतन  हमारा आन-मान,
न्योछावर हैं जिसके  लिए  प्राण।

भारतीयों  की  भारत  है  शान
और गणतंत्र मेरे देश की पहचान।

26 जनवरी 2020 के हम भाग्यशाली,
हर्षोल्लास मना रहे हैं हम भारतवासी।

रचयिता
प्रियंशा मौर्य,
सहायक अध्यापक,
कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय चिलार,
विकास क्षेत्र-देवकली,
जनपद-गाजीपुर।

Comments

Total Pageviews