गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस है हमारा राष्ट्रीय पर्व,
इस पर्व को मनाकर होता है गर्व।
संविधान हमारा लागू हुआ था,
26 जनवरी 1950 में हुआ था।

भारत सरकार अधिनियम हटाया था,
भारत का संविधान फिर आया था।
गणराज्य बना, कानून राज हुआ,
लोकतांत्रिक प्रणाली संग लागू किया।

हर भारतीय को उसका हक मिला,
सम्मानपूर्वक सिर ऊँचा करने को मिला।
छुआ छूत दुर्भावना से छुटकारा मिला,
आत्मीय समभाव का नजारा मिला।

गणतंत्र देश बहुत प्यारा है,
तिरंगा झंडा प्यारा हमारा है।
शान से ये लहराता है,
राष्ट्रीय पर्व जब आता है।

रचयिता
रीना सैनी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय गिदहा,
विकास खण्ड-सदर,
जनपद -महाराजगंज।

Comments

Total Pageviews