मेरा भारत महान है

मेरा भारत महान है 

विषय ..हमारा परिवेश 
कक्षा..3, 4, 5

जम्मू कश्मीर के सेब श्रीनगर से आते हैं।
उत्तराखंड के पहाड़ देहरादून को घाटी बनाते हैं।।

हिमाचल प्रदेश में शिमला बर्फ की चादर ओढ़े है।
पंजाब, हरियाणा को चंडीगढ़ ही जोड़े है।।

उत्तर प्रदेश का लखनऊ नवाबों की नगरी है।
मध्य प्रदेश में भोपाल संग लिये सुन्दर गगरी है।।

राजस्थान की खूबसूरती जयपुर से बढ़ती है।
गुजरात की सत्ता गांधीनगर से चलती है।।

कर्नाटक का बैंगलोर सिलिकन वैली मानी जाती है।
केरल की राजधानी तिरूवंततपुरम कहलाती है।।

भारत का प्रवेश द्वार महाराष्ट्र का मुबंई है।
भरतनाट्यम का केन्द्र तमिलनाडु का चेन्नई है।।

गोवा के पणजी का एक अलग अंदाज है।
आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना का हैदराबाद में ही काज है।।

उड़ीसा मे भुवनेश्वर मंदिरों का नगर है।
पश्चिमी बंगाल मे कोलकाता महलों की डगर है।।

छत्तीसगढ़ में रायपुर सबसे बड़ा शहर है।
झारखंड के रांची में झरनों की लहर है।।

बिहार में पटना का इतिहास बड़ा पुराना है।
सिक्किम के गंगटोक का अपना अलग फसाना है।।

आसाम की चाय दिसपुर से आती है।
अरूणांचल की राजधानी ईटानगर कहलाती है।।

नागालैण्ड के कोहिमा पहुँच लगाते बच्चे छलांग है।
पूर्व का स्काॅटलैंड मेघालय का शिलांग है।।

मिज़ोरम में पहुँचकर आइजोल जाना तुम।
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला बताना तुम।।

मणिपुर में कांगड़ा पैलेस इम्फाल की शान है।
इसीलिए तो कहते हैं मेरा भारत महान है।।

रचयिता
संयोगिता,
प्रधानध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय अदलपुर,
विकास खण्ड-डिलारी
जनपद-मुरादाबाद।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews