अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,77,नीतू चौधरी, मुजफ्फरनगर

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2337271843217066&id=1598220847122173
*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 77*
(दिनाँक- 19 मई 2019)
नाम- नीतू चौधरी
पदनाम- सहायक अध्यापिका
वर्तमान विद्यालय- प्रा. वि. रुकनपुर( खतौली)
मुज़फ्फरनगर
पूर्व विद्यालय- प्रा. वि. मीरापुर ( सदर)
मुज़फ्फरनगर

सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-
👉

      
        सफलता एवं संघर्ष की कहानी

👉  2013 में जिला स्तर पर आयोजित आदर्श शिक्षक एवं मेधावी छात्र खोज प्रतियोगिता में  आयुक्त, जिलाधिकारी व् बेसिक शिक्षा अधिकारी  द्वारा आदर्श शिक्षक सम्मान व् प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
👉2015 में अंग्रेजी अध्यापिका के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री कौस्तुभ कुमार जी द्वारा चुनी गई।
👉 मेरी कक्षा 4 की एक बालिका पूरे जनपद में टॉप थ्री में आयी। और मेरा कक्षा 5 का एक विद्यार्थी पूरे जनपद में प्रथम स्थान पर आया , जिनको जिलाधिकारी महोदय ने स्वयं अपने हाथों से सम्मानित करते हुए 11000 रूपये नकद पुरस्कार स्वरुप  दिया।
👉व्यायाम शिक्षक के रूप में खेल समबन्धित कार्यो का प्रतिनिधित्व बी आर सी स्तर तक किया किंतु अभिभावकों के असहयोग के कारण बच्चों को आगे नही ले जा सके। परन्तु हमारे विद्यालय ने कबड्डी व् खो- खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
👉 केवल प्राथमिक विद्यालय ही नही अपितु उसी प्रांगण में स्थित पूर्व मा. विद्यालय में भी अंग्रेजी शिक्षण किया और विद्यार्थियों की सबसे पसंदीदा अंग्रेजी अध्यापिका रही।
👉विद्यालय में सभी को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया व् बालिकाओं को आत्मनिर्भर होने के लिए समय-समय  पर  प्रेरित भी किया।

सन्देश: मै अपने विद्यालय के प्रति और अपने पेशे के प्रति पूर्ण ईमानदारी से समर्पित हूँ। जब मेरे बच्चे मेरे द्वारा किये गए प्रयासस्वरूप अच्छा कार्य प्रदर्शन करते हैं तो मुझे अपना जीवन सफल लगता है।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Post a Comment

Total Pageviews