अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,67,किरन भारद्वाज

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2329488980662019&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 67*
(दिनाँक- 09 मई 2019)

*नाम:-किरन भारद्वाज*
पद:-प्रधानाध्यापक
विद्यालय:-प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशमगंज
ब्लॉक-सैदनगर ,जिला- रामपुर

सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-
👉

*“प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशम गंज का साधारण से विशिष्ट का सफरनामा”*

प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशम गंज का निर्माण 2007 में किया गया | जुलाई 2008 से विद्यालय मेरे द्वारा विधिवत संचालित किया गया | अगस्त 2008 में विद्यालय में दो शिक्षामित्रों की तैनाती की गयी | संचालन के समय मात्र विद्यालय भवन के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं था | प्रतिदिन बस से उतरकर डेढ़ किलोमीटर के कच्चे , सुनसान एवम कीचड़युक्त रास्ते पर पैदल चलकर , कंधे पर रजिस्टर का थैला टाँगे विद्यालय पहुँचना और उसी क्रम में वापस आना | प्रतिदिन अभिभावक सम्पर्क उनको शिक्षा के महत्व से अवगत कराया | अभिभावकों को जागरूक  एवम प्रेरित किया और प्रथम सत्र में ही 62 बच्चों का नामांकन हो गया |

अभी विद्यालय में आवश्यक सामान एकत्र  भी नहीं होने पाया था की अगस्त 2010  में आई बाढ़ के दौरान विद्यालय का सामान चोरी हो गया | ये घटनाक्रम अभी समाप्त भी नहीं हुआ था कि 13 सितम्बर 2010 को विद्यालय के पैदल रास्ते पर प्रातः 7 बजे मेरे साथ एक दुर्घटना घटित हो गयी | एक नवयुवक अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हुए बुरी नियत से मेरे पीछे आया और मेरे साथ हाथापाई करने लगा | मेरे विरोध करने पर वह मेरे कानों के कुंडल खींचकर और मुझे धक्का देकर भाग गया | मेरे घुटने में चोट भी आई | इस घटना के घटित होने पर तत्कालीन बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री नरेंदर कुमार जी मेरे विद्यालय आये | रास्ता इतना कीचड़ भरा था की उनकी जीप बुरी तरह कीचड़ में फँस गयी और जीप को ग्रामवासियों के ट्रैक्टर द्वारा खींचकर निकाला गया | उन्होंने मुझे “साहसी महिला” कहकर संबोधित किया | मेरे साहस की भूरि – भूरि प्रशंसा की |

विद्यालय को किस प्रकार उत्तम बनाया जाए सदैव इसी दिशा में प्रयत्नशील रहते कि मार्च 2013 में विद्यालय में पुनः चोरी हो गयी | इस बार विद्यालय में कुछ भी शेष न था | विद्यालय को सुचारू रूप से संचालित करने और आकर्षक बनाने को पुनः एक बार साहस बटोरा कि 3 अगस्त 2016 को एक बार पुनः चोरी हो गयी | इस तह बार – बार चोरी होने के कारण विद्यालय का सुनसान , बागों से होकर जाने वाला रास्ता और बसावट से थोड़ी दूर होना है | परन्तु जोश और जुनूनके आगे बाधाओं , परेशानियिओं ने घुटने टेक दिये |

2008 से 2015 तक विद्यालय एकल शिक्षक ही रहा | वर्तमान में विद्यालय में हम दो शिक्षिकाएं और एक शिक्षा मित्र हैं | हम अपना सर्वश्रेष्ठ बच्चों को देना का प्रयास करते हैं | आज प्राथमिक विद्यालय मझरा हाशम गंज जनपद रामपुर  के श्रेष्ठ विद्यालयों में से एक है |

_अंत में यही कहूंगी :  मेरा विद्यालय मेरे दिल की धड़कन है |_
_इस पर मेरा तन –मन , धन सब कुछ अर्पण है ||_

*विद्यालय के मुख्य आकर्षण और उपलब्धियाँ :-*
1. गेट न होते हुए भी सामुदायिक सहभागिता से गमलों , पौधों से सुज्जजित एवम स्वच्छ विद्यालय |

2. मजबूत , स्थायी , बहुउद्देशीय , बहुकक्षीय आकर्षण , कबाड़ से जुगाड़ विधि से निर्मित एवम संग्रहित  पर्याप्त मात्रा से अधिक अधिगम शिक्षण सामग्री |

3. आकर्षक और प्रभावशाली प्रार्थना स्थल |

4. विद्यालय में अलग – अलग हाउसेस और उनमें बच्चों की सहभागिता | इन्टर हाउसेस प्रतियोगिता का आयोजन |

5. छात्र – छात्रों को निशुल्क आई कार्ड उपलब्ध कराना और छात्र – छात्रों का आई कार्ड लगाकर यूनिफार्म में विद्यालय में आना |

6. विद्यालय में बच्चों की 90 प्रतिशत उपस्थिति |

7. व्यवस्थित , स्वच्छ एवम पूर्ण विद्यालयी अभिलेख |

8. ब्लॉक और जनपदीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चों का प्रतिभाग और स्थान प्राप्त करना |

9. प्रत्येक माह की अंतिम तारीख को शत –प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को “ स्टार ऑफ़ द मंथ ” घोषित कर उन्हें पुरस्कृत करना |

10. 9 मार्च 2014 को विद्यालय में भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन | जिसमे मुख्य अथिति डायट प्राचार्या श्रीमती मीरा त्रिपाठी एवम अध्यक्ष माननीय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री श्याम किशोर तिवारी जी रहे |

11. 16 दिसम्बर 2017 को विद्यालय की स्वच्छता एवम सुन्दरता को राष्ट्रीय समाचार पत्र “दैनिक जागरण ” के रामपुर अंक में प्रकाशित किया गया |

12 . विद्यालय के समस्त बच्चों के अभिभावकों के मोबाइल नंबर से युक्त अभिभावक संपर्क पंजिका का निर्माण | समस्त बच्चों के  आधार कार्ड से प्रवेश |


*शिक्षिका की व्यक्तिगत उपलब्धियाँ  : -*
1 . 2004 , 2007 एवम 2016  में जिला स्तर पर आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित |
2. 2015 -16 में जिला चयन समिति द्वारा राज्य पुरस्कार के लिया चयन किया गया |
3. 2016 – 17 में जिला चयन समिति द्वारा पुनः राज्य पुरस्कार के लिया चयन किया गया |
4. 2015 -16 में विद्यालय का जनपद के आदर्श विद्यालयों में चयन हुआ |
5. वर्ष 2016 में बेसिक शिक्षा विभाग , रामपुर के श्रेष्ठ 5 विद्यालयों की डाक्यूमेंट्री निर्माण में विद्यालय का चयन |
6. वर्ष 2016 में बेसिक शिक्षा विभाग , रामपुर से प्रकशित पत्रिका “ कोशिश बदलाव की ” के प्रथम अंक मेरे कार्यों को प्रकशित किया गया | तत्कालीन जिलाधिकारी श्री अमित किशोर और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री श्यामकिशोर तिवारी जी द्वारा मुझे सम्मानित किया गया |

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews