शिक्षा

जो ज्ञान की भूख बढ़ा दे, वह शिक्षा है।
जो प्रेम की प्यास बढ़ा दे, वह शिक्षा है।

जो कर्म का महत्व बता दे, वह शिक्षा है।
जो सत्य की राह दिखा दे, वह शिक्षा है।

जो सृजन की कला सिखा दे, वह शिक्षा है।
जो नीति का पाठ पढ़ा दे, वह शिक्षा है।

जो सेवा-संस्कार सिखा दे, वह शिक्षा है।
अनुशासन का पाठ पढ़ा दे, वह शिक्षा है।

जातिवाद का ज़हर मिटा दे, वह शिक्षा है।
ऊँच-नीच का भेद मिटा दे, वह शिक्षा है।

घृणा-द्वेष का रोग मिटा दे, वह शिक्षा है।
जो हमको इंसान बना दे, वह शिक्षा है।
       
रचयिता
अनार सिंह वर्मा,
सहायक अध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला गोदी,
जनपद-कासगंज।
972062564

Comments

Total Pageviews