अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,80,लता सिंह,कानपुर नगर

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2339615752982675&id=1598220847122173

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 80*
(दिनाँक- 22 मई 2019)
*नाम - लता सिंह*
पद-प्रधानाध्यापक
विद्यालय-प्राथमिक विद्यालय पड़री लालपुर-2 ,
ब्लॉक- पतारा ,जनपद -कानपुर नगर

*सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-*
👉
मेरा नाम लता सिंह है मैं प्राथमिक विद्यालय पड़री लालपुर प्रथम में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हूँ। मैंने अपने कार्यक्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयके शिक्षक बनना समाजसेवा के रूप में चुना।
*मेरे विद्यालय के बच्चे न्यायपंचायत स्तर, ब्लॉक् स्तर और जिला स्तरीय शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी महोदय श्री सुरेंद्र सिंह जी द्वारा आयोजित शिक्षा ग्रह परीक्षा में मेरे विद्यालय के कक्षा -4 के पीयूष ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसके लिये पीयूष और मुझे माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से पुरस्कृत होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इसी क्रम में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ,सांसद श्री देवेंद्र भोले , विधायिका कमलारानी व महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय जी द्वारा भी अलग अलग मंचों पर पुरस्कार मिला।*
*इस वर्ष पुनः दो बच्चे ब्लॉक् स्तर पर शिक्षा ग्रह परीक्षा में सफल हुए तथा कक्षाध्यापिका होने के कारण पीयूष कक्षा 5 को कानपुर जिले में द्वितीय स्थान दिलवाने में कामयाब रही।*

*भौतिक परिवेश-* मैंने विद्यालय में उच्चकोटि के
फर्नीचर की व्यवस्था की। विद्यालय की दीवारों पर रुचिकर पाठ्यक्रम से  सम्बंधित पेन्टिंग
बनवाई। साज सज्जा के लिए  भी चीजों को
सुनियोजित तरीके से रखने के
अलमारियों पर काँच और एलुमिनियम के  फ्रेमिंग कराई,  अब लाइब्रेरी और शोके की
तरह प्रयोग किया जाता है। बच्चों द्वारा बनाए गए कला एवं क्राफ्ट के सामान भी उसी
में सजाए जा रहें हैं। बच्चे उसमें रखे टी.एल.एम. में भी आकर्षित होते हैं।
*प्रार्थना सभा गतिविधियां-* संगीतमय प्रार्थना सभा का आयोजन प्रतिदिन किया जाता है।
*शैक्षणिक गतिविधियां -* विद्यालय में शैक्षणिक माहौल उतपन्न करने के लिये ICT का प्रयोग, QR code का प्रयोग, लैपटॉप आदि का प्रयोग किया जाता है।
*जागरूकता अभियान :-* समय समय पर विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इससे
बच्चों तथा अभिभावकों में जागरूकता बढ रही है। पालीथीन के दुरुपयोग को रोकने के लिए
कला- क्राफ्ट में अखबार से बने आकर्षक पेपर बैग और लिफाफे बनाये गये।प्लास्टिक की बोतलों
को रिसाइकिल कर केगमले बनाए गए।शास न द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान का
बच्चों,SMC सदस्यों, अभिभावकों और समस्त ग्रामवासियों के बीच प्रचार प्रसार किया। परिणाम सकारात्मक रहे।इसी क्रम में जल संचयन और वृक्षारोपण के महत्व को समझाते हुएबच्चों से चार्ट
भी बनवाये गए।
*कला एवं क्राफ्ट-* सह शैक्षणिक गतिविधियों में बच्चो को पुराने वस्तुओं से विभिन्न उपयोगी वस्तुओं को बनाने का प्रशिक्षण भी प्रदान किया।
*खेलकूद -* बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिये विभिन्न आउटडोर एवं इंडोर गेम आयोजित किये जाते हैं ।
*मासिक परीक्षा प्रतियोगिता -* बच्चों के अधिगम स्तर को जांचने के लिए सत्र परीक्षा,अर्द्ध वार्षिक ,वार्षिक परीक्षाओ के अतिरिक्त बच्चों से बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र समय- समय पर कराये जाते हैं।
*पुरस्कार-* पुरस्कार,बडा हो या छोटा,बच्चों का ही नही बडों का भी उत्साह वर्धन करता है। इसलिए समय- समय पर बच्चों को पुरस्कृत किया जाता है। शिक्षाग्रह परीक्षा में सफल होनेपर अनेक मंचों पर सम्मान प्राप्त करने के बाद भी पीयूष को विद्यालय परिसर में अलग से
पुरस्कृत किया गया।

_समय- समय पर उच्चाधिकारियों का मुझपर विश्वास , बच्चों की आत्मविश्वास  भरी भोली मुस्कान और मेरे सभी मित्रों  का स्नेह किसी पुरस्कार  से कम नही है। यह सब मेरे जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए  प्रेरणा स्रोत रहा है।_

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews