अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक,55,डॉ. ज्योति,जौनपुर

*👩🏻‍🏫अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विशेषांक*

*मिशन शिक्षण संवाद परिवार की बहनों की संघर्ष और सफ़लता की कहानी*

*👩‍👩‍👧‍👧महिला सशक्तीकरण- 55*

(दिनाँक- 27 अप्रैल 2019)
नाम-डॉ ज्योति मिश्रा
पद-सहायक अध्यापक
विद्यालय-प्रा वि मिरशादपुर, बदलापुर ,जौनपुर
सफलता एवं संघर्ष की कहानी :-

👉https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2320725588205025&id=1598220847122173

मैं डॉ ज्योति मिश्रा प्रा वि मिरशादपुर बदलापुर जौनपुर में सहायक अध्यापक के पद पर  7 अक्टूबर 2014 से कार्यरत हूँ।
विभिन्न गतिविधियो के माध्यम से विद्यार्थियों को स्कूल में ठहराव के लिए प्रेरित किया गया।

१) नये नवाचारों के प्रयोगों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना।

२) कला और क्राफ्ट के द्वारा विद्यार्थियों में रचनात्मक ऊर्जा का विकास ।

३) विद्यालय परिसर को विद्यार्थियों के साथ मिलकर सुसज्जित किया।

४) विभिन्न पर्वो पर प्रतियोगिताएँ आयोजित करके छात्रों को उसमें  प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करना।

५). अभिभावकों के साथ सतत् संपर्क एवं संवाद बनाए रखना।

६) २०१६ से निरन्तर  विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं को परिचय पत्र उपलब्ध कराना।

७) सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति कर बदलापुर महोत्सव में छात्रों के साथ मुझे भी पुरस्कृत किया गया।

८) बाल संसद का गठन कर संवाद कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में व्यवहारिक एवं वैचारिक प्रतिभा का विकास करने का निरन्तर प्रयास।

९) संस्कृत दिवस का आयोजन कर के सभी छात्र छात्राओं में संस्कृत विषय के प्रति रुचि उत्पन्न करना।

१०) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करके महिला अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

११) खण्ड शिक्षा अधिकारी बदलापुर द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया।

१२) बैंक ऑफ बड़ोदा के मैनेजर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया गया।

१३) जनपद स्तरीय शैक्षिक उन्नयन कार्यशाला में सम्मानित किया गया।

१४) पर्यावरण संरक्षण मुहिम Red Tape Movement में योगदान हेतु विद्यालय को प्रमाणपत्र प्राप्त।

१५) समय समय पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी छात्र छात्राओं की शिक्षा एवं उनके गौरवशाली भविष्य के प्रति सजग करने का प्रयास निरन्तर करना।

"बेटी पढाओ बेटी बचाओ" को चरितार्थ करने के लिये छात्राओं की माताओं से विशेष सम्पर्क अभियान चला कर "बेटी बोझ नहीं अपितु उज्ज्वल भारत का भविष्य है" विषय के प्रति जागरूक करने का प्रयास निरंतर प्रगति पर।

छात्रों में शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय चरित्र के निर्माण हेतु भारत के महापुरुषों ,क्रांतिकारियों ,राष्ट्रवादी चिंतकों की जीवन गाथा से सम्बन्धित प्रेरक प्रसंग सुनाना , उनकी जयंती के अवसर पर सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर सम्बन्धित महापुरुषों पर आधारित बाल साहित्य का वितरण करने का कार्य निरंतर चल रहा है।

_✏संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews