वी० नानाम्मल

वी० नानाम्मल जन्मदिवस
 (भारत की योग शिक्षिका)

भारत की प्रसिद्ध योग शिक्षिका वी. नानाम्मल का जन्म 24 फरवरी 1920 को कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में हुआ था।

उन्होंने 45 वर्षों तक लगातार सक्रिय रहकर दस लाख से अधिक छात्रों को योग में प्रशिक्षित किया। वे भारत की सबसे बुजुर्ग योग शिक्षिका थीं, उन्हें प्यार से योगा दादी के नाम से जाना जाता था।

उनके उत्कृष्ट कार्यों के उन्हें 2016 में भारत के राष्ट्रीय नारी शक्ति पुरस्कार से नवाज़ा गया।

वहीं 2017 में उन्हें योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए 2018 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया था।

वी० नानाम्मल जी का निधन 26 अक्टूबर 2019 को कोयम्बटूर (तमिलनाडु) में हो गया।

मिशन शिक्षण संवाद टीम उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु शत-शत नमन करती है।

 

लेखन एवं संकलन
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,

(स्टेट अवार्डी टीचर)

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

 

Comments

Total Pageviews

1167816