सुभद्रा कुमारी चौहान

16 अगस्त उन्नीस सौ चार।
नाग पंचमी का त्यौहार।
जन्मी सुभद्रा सिंह चौहान।
पति थे लक्ष्मण सिंह चौहान।

गाँव निहालपुर इलाहाबाद।
नाम पिता का रामनाथ।
राष्ट्रप्रेम से ओत प्रोत।
रचनाएँ कविता का स्रोत।

मुकुल,त्रिधारा,बिखरे मोती।
रचनाओं में क्रान्ति की ज्योति।
गांधी जी की थी अनुयायी।
आजादी की लड़ी लड़ाई।

सीधे-सादे चित्र का लेखन।
उन्मादिनी जैसा काव्य संकलन।
झाँसी वाली रानी लिखकर।
सुभद्रा जी हो गयीं अमर।

वीरों का कैसा हो बसन्त।
भारत को करना था स्वतन्त्र।
अद्भुत रचनाएँ लिख डाला।
राष्ट्रप्रेम की फैली ज्वाला।

सुभद्रा का जन्म दिवस है आज।
सभी मनायें मिलकर साथ-साथ।।
           
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews