ईश्वर ने उनको याद किया

पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को शत-शत नमन 

ईश्वर ने उनको याद किया,
देह अपना त्याग दिया,
मधुर वाणी के श्रेष्ठ वक्ता ने,
तज यह संसार दिया।।

उदार हृदय, स्वभाव विनम्र,
नित परमार्थ था उनका धर्म,
युग प्रवर्तक, महान विचारक,
साहित्य का उपहार दिया।

ईश्वर ने उनको याद किया,
देह अपना त्याग दिया.....

अटल विश्वास के अटल पुजारी,
हिम्मत कभी न उन्होंने हारी,
राष्ट्रसेवा को ध्येय बनाकर,
आजीवन राष्ट्र उद्धार किया।

ईश्वर ने उनको याद किया,
देह अपना त्याग दिया.....

तुमसे रोशन था देश था सारा
तुमसे ही था सारा उजियारा
राष्ट रक्षा का संबल बनकर
आतंकियों को परास्त किया।

ईश्वर ने उनको याद किया,
देह अपना त्याग दिया.....

रचयिता
पूजा सचान,
(सहायक अध्यापक),
English Medium 
Primary School Maseni,
Block-Barhpur,
District-FARRUKHABAD.

Comments

Total Pageviews