ब्रह्मपुत्र

भारत की नदियाँ
     ब्रह्मपुत्र
           
ब्रह्मपुत्र नदी का उद्गम
तिब्बत का मानसरोवर।

चेमायुंग दुंग नामक
हिमवाह से प्रकटी मनोहर।।

तिब्बत में सांपों कहते
अरुणाचल में डींह कहाती।

ये असम में ब्रह्मपुत्र बन
इतराती है बलखाती।।

है संस्कृतियों की वाहक
विस्तृत उन्तीस हजार।।

पावन है नदी पुनीता
है नमन मेरा शत बार।।
     
रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews