२५३~अम्बुज सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक, नीतेश सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर बिनौरा, हरियावां, हरदोई

🎖अनमोल रत्न🏅

मित्रों आज हम आपका परिचय एक ऐसे विद्यालय परिवार से करा रहे हैं। जिसने एक टीम के रूप में काम करते हुए अपने विद्यालय की दिशा और दशा बदलते हुए पहचान और विश्वास दोनों को बदलने में सफलता प्राप्त की है।

आइये देखते हैं विद्यालय परिवार के प्रेरक प्रयासों को:-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2153663394911246&id=1598220847122173

मेरी प्रथम नियुक्ति 31 जुलाई- 2010 को प्राथमिक विद्यालय कोहरिया विकास क्षेत्र शाहाबाद हरदोई में हुई। तत्पश्चात 1 अगस्त - 2011 को प्राथमिक विद्यालय चैनू पुरवा विकास क्षेत्र- टडियावा में स्थानांतरण हुआ। मई- 2015 में मैं पदोन्नति के पश्चात उच्च प्राथमिक विद्यालय शाहपुर बिनौरा विकास क्षेत्र- हरियावा जनपद- हरदोई में विज्ञान अध्यापक के रूप में पद स्थापित हुआ। विद्यालय की भौतिक स्थिति इतनी खराब थी कि विद्यालय का नाम भी स्पष्ट रुप से नहीं दिखाई पड़ रहा था। विद्यालय अभिलेख भी एक कोने में कूड़े की तरह पड़े हुए थे। हरियाली और पौधे के नाम पर कोई झाड़ी तक नहीं थी। मन बहुत व्यथित हुआ मैंने सोचा कि यहां से स्थानांतरण करा लिया जाए क्योंकि इन परिस्थितियों में कार्य करना मेरे लिए बहुत ही घुटन भरा था। व्यथित मन से ही सही लेकिन मैंने अपना कार्य आरंभ किया।

अक्टूबर 2016 में 2 अध्यापकों श्री नीतेश सिंह और श्री हृदेश के आ जाने से विद्यालय के कार्यों में गति आई।समस्त छात्र- छात्राओं के शैक्षिक स्तर में सुधार के साथ-साथ अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाओं पर जोर देते हुए ग्रामीण जनों एवं अभिभावकों को जागरुक करने का प्रयास किया इसी क्रम में विद्यालय के भौतिक वातावरण को सुदृढ़ करने के लिए बड़े स्तर पर वृक्षारोपण एवं संरक्षण किया गया जिसके फलस्वरुप लगभग 100 छायादार एवं फलदार वृक्ष लगाए गए एवं लगभग इतने ही फूलों एवं सजावटी पौधे लगाए गए।

अप्रैल 2018 में मुझे विद्यालय का कार्यभार मिला एवं मैंने इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया सर्वप्रथम विद्यालय के भौतिक परिवेश को सही करने के लिए मरम्मत का कार्य एवं आकर्षक रंगाई-पुताई करवाई तथा प्रधान जी के सहयोग से विद्यालय में चारदीवारी एवं गेट की व्यवस्था की गई। साथी साथ शौचालय इंसीनरेटर आदि का भी प्रबंध किया गया।






कभी "ऊसर वाला स्कूल" के नाम से जाने जाने वाला विद्यालय आज एक रमणीय स्थान बन चुका है इस विद्यालय मैं जो भी सुधार हुआ है उसके लिए विद्यालय की पूरी टीम प्रशंसा के पात्र है विद्यालय के सभी अध्यापक एवं छात्र एक टीम के रूप में कार्य करते हैं यह सभी के लिए सौभाग्य है।

अम्बुज सिंह इंचार्ज प्रधानाध्यापक
नीतेश सिंह सहायक अध्यापक एवं समस्त विद्यालय परिवार
उच्च प्राथमिक विद्यालय
शाहपुर बिनौरा
हरियावां हरदोई

संकलन: आशीष शुक्ला हरदोई
13-08-2018

Comments

Total Pageviews