अटल

भारत-रत्न ,युग -पुरूष श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को भाव-पूर्ण श्रद्धांजलि...

नाम अटल और काम अटल
भारत माँ की संतान अटल
मानवता का पर्याय अटल
हर हृदय रहे समाए अटल
वास्तविक शुद्ध राजनीतिज्ञ अटल
छल-प्रपंच से अनभिज्ञ अटल
कर्तव्य- पथ पे ना रुके अटल
है गर्व, कभी ना झुके अटल
मन-वचन-कर्म से रहे अटल
भारत-सरिता में बहे अटल
सच्चे भारत रत्न अटल
ईश्वर के हृदय-रत्न अटल
तुम रहे काव्य का रूप अटल
रस, अलंकार के भूप अटल
भारत माँ के परमाणु अटल
निर्भीक, तेजस्वी, भानु अटल
सुर-रागों द्वारा गेय अटल
देव-तुल्य श्रध्देय अटल
इस निष्ठुर जग से जाओ अटल
भारत माँ की लो छाँव अटल
थे देश की सच्ची भक्ति अटल
ॐ शांति ,अब मुक्ति 'अटल'।।

रचयिता
पीयूष त्रिवेदी,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय भैनामऊ,
विकास खण्ड-सुरसा,
जनपद-हरदोई।

Comments

Total Pageviews