अमृता प्रीतम

सुप्रसिद्ध कवियित्री
     अमृता प्रीतम जी
    जन्मदिवस पर खास

पंजाबी की प्रथम कवियित्री
अमृता प्रीतम नाम।

31 अगस्त उन्नीस सौ उन्नीस
गुजरांवाला धाम।।

शिक्षा पायी लाहौर में
बीती बचपन जवानी।

उपन्यास, कविता,निबन्ध
और लिखती रहीं कहानी।

सन इक्यासी का मिला था
ज्ञानपीठ सम्मान।

अज्ज आँखा कविता चर्चित
भारत-पाकिस्तान।।

100 से ज्यादा लिखी पुस्तकें
और पिंजर उपन्यास।

रसीदी टिकट है आत्मकथा
जिसने रचा इतिहास।।

पद्म विभूषण से सम्मानित
साहित्य एकेडमी सम्मान।

वैरोव अवार्ड बल्गारिया का
मिला जिन्हें सम्मान।।

जन्मदिवस की पावन बेला
नमन अमृता ताई।

हर्षित है प्रकृति का कण-कण
देता तुम्हें बधाई।।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews