खास व्यक्त्वि भीष्म साहनी

प्रेमचन्द्र की परम्परा को
भीष्म ने आगे बढ़ाया।

मानवीय मूल्यों की झांकी
बार बार दिखलाया।।

कालजयी रचना रची
तमस नाम से जानो।

साहित्य,एकेडमी अवार्ड मिला
उन्नीस सौ पचहत्तर मानो।

8 अगस्त उन्नीस सौ 15
रावल पिंडी जन्म स्थान।

अध्य्यापन, पत्रकारिता, लेखन
इनके सदा रहे प्रिय काम।।

शिरोमणि राइटर अवार्ड
मिला उन्नीस सौ अस्सी।

तमस नाम से फ़िल्म बनी थी
वर्ष उन्नीस सौ छियासी।।

सोवियत लैंड नेहरू अवार्ड
उन्नीस सौ तिरासी में पाया ।

अद्भुत था व्यक्तित्व आपका
भारत का मान बढ़ाया।।

पद्म विभूषित 1998
लोट्स अवॉर्ड को पाया।

बलराज साहनी के लघु भ्राता
का जन्मदिवस है आया।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews