हमारे राष्ट्रीय प्रतीक

भारत प्यारा देश हमारा,
" तिरंगा " राष्ट्रीय ध्वज हमारा।।
आओ चलो चलें स्कूल,
" कमल" हमारा राष्ट्रीय फूल।।
समय करो न तुम बर्बाद,
 राष्ट्रीय पशु हमारा बाघ।।
पढ़ लिखकर तुम बनो महान,
अपना राष्ट्रीय फल है आम ।।
समय से पूरे कर लो काम,
 जन-गण-मन है राष्ट्रगान ।।
 कोयल मीठे बोल सुनाये,
 बरगद राष्ट्रीय वृक्ष कहलाये।।
 राजचिन्ह जानो अविलंब,
 सारनाथ में अशोक का सिंह स्तम्भ
आओ हम सब मिलकर गायें
वंदे मातरम् वंदे मातरम्,
 राष्ट्रगीत है वंदे मातरम्।।

रचयिता
ओमकार पाण्डेय,
सहायक अध्यापक,
उच्च प्राथमिक विद्यालय किरतापुर,
विकास क्षेत्र-सकरन,
जनपद सीतापुर।

Comments

Post a Comment

Total Pageviews