मैडम कामा

भारत वर्ष का प्रथम तिरंगा
जिसने था फहराया।

जर्मनी में  आजादी का
परचम था लहराया।

आगे बढ़ो हम हिन्दुस्तानी
हिन्दुस्तान हमारा है।

गोरों से आजादी पाना
पहला लक्ष्य हमारा है।।

भीका जी रुस्तम जी कामा
मैडम कामा कहलाये।

वन्देमातरम पत्र प्रकाशित
पेरिस से है करवाया।

दादा भाई नौरोजी की
प्राइवेट सेक्रेटरी थीं।

पहला तिरंगा फहराकर
अंग्रेजों को चुनौती दे दी थी।।

22 अगस्त 1907
जर्मनी का स्टटगार्ट नगर।

इंटर नेशनल कांग्रेस का
अधिवेशन का सुअवसर।।

यहीं पे फहरा प्रथम तिरंगा
तीन कलर थे प्यारे।

ग्रीन,येलो,रेड तीन पट्टियाँ
सूरज चाँद नियारे।।

ग्रीन स्ट्रिप पर अष्ट कमल
पीले पे वन्देमातरम।

चाँद और सूरज रेड पट्टी पर
लहराते थे चम-चम।

पुण्यतिथि मैडम कामा की
मिलकर आज मनायें।

आजादी की इस विभूति को
श्रद्धा सुमन चढ़ायें।

रचयिता
राजकुमार शर्मा,
प्रधानाध्यापक,
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार,
विकास खण्ड-मऊ,
जनपद-चित्रकूट।

Comments

Total Pageviews