सजीव निर्जीव कविता

आओ बच्चों जानें किसको कहते है जीव...
क्या क्या होते सजीव, क्या-क्या होते निर्जीव...
जिनमें जीवन होता है वो कहलाते सजीव...
मानव हाथी घोड़ा शेर
चिड़िया चींटी गाय भेड़
ये सब होते हैं सजीव....
क्योंकि महसूस करते हैं
क्योंकि साँस लेते हैं
क्योंकि भोजन खाते हैं
क्योंकि आकार में बढ़ते हैं
क्योंकि चलते फिरते हैं
क्योंकि प्रजनन करते हैं
ये तो कहलाते सजीव....
अब बच्चों पौधों को जानो ये भी होते हैं सजीव...
ये भी साँस लेते हैं
ये भी भोजन करते हैं
ये भी आकार बढ़ाते हैं
ये भी गति करते हैं
ये भी प्रजनन करते हैं
ये भी महसूस करते हैं
ये भी होते है सजीव.....
अब जानो निर्जीवों को तुम...
जिसमे जीवन न हो वो कहलाते निर्जीव...
कुर्सी मेज पैन टीवी
बाइक बर्तन बस्ता सीढ़ी
ये सब होते हैं निर्जीव.....
क्योंकि...
न ये साँस ले पाते
न ये भोजन करते हैं
न ये आकार में बढ़ते हैं
न महसूस करते हैं
न ये प्रजनन करते हैं
ये तो होते हैं निर्जीव....

रचयिता
नीतिका सिंह,
सहायक अध्यापक,
प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर हवेली,
विकास खण्ड-शिकारपुर, 
जिला-बुलंदशहर।

Comments

Total Pageviews