५३३~ अनमोल रत्न विपिन त्रिपाठी कंपोजिट स्कूल चकशाहफीरोज, ब्लॉक- हथगाम जनपद- फतेहपुर, उत्तर प्रदेश

              🏅अनमोल रत्न🏅


मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद फतेहपुर से अनमोल रत्न शिक्षक साथी विपिन त्रिपाठी जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच एवं व्यवहार कुशलता से अपने विद्यालय को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों का केन्द्र बना दिया है। जो हम जैसे अनेकों शिक्षक साथियों के लिए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयास हैं।


आइये देखते हैं आप द्वारा किए गए प्रेरक एवं अनुकरणीय प्रयासों को :-

https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=3148721775405398&id=1598220847122173

👉1. शिक्षक का परिचय
विपिन त्रिपाठी
कंपोजिट स्कूल चकशाहफीरोज, ब्लॉक- हथगाम जनपद- फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति : 29 अगस्त 2016


 
👉2. विद्यालय को उत्कृष्ट बनाने का प्रयास:-
🪴 स्वयं के प्रयास : वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति ही मेरी प्रथम नियुक्ति है। नियुक्ति के समय विद्यालय में मात्र दो अध्यापक थे। विद्यालय में शैक्षिक वातावरण उत्साहजनक नहीं था। सर्वप्रथम मैंने अपने प्रयास से बच्चों को सभी विषयों का अध्यापन शुरू किया। हमारा परिवेश के पाठ को पढ़ाने के लिए टीएलएम बनाना प्रारम्भ किया। तत्पश्चात मैंने आईसीटी के प्रयोग से बच्चों को पढ़ाना प्रारंभ किया। निजी लैपटॉप से प्रारंभ में मीना के वीडियो एवं पंचतंत्र की कहानियां दिखाए। बच्चों के सहज होने पर उनको पाठ्यक्रम से जुड़े विडियो दिखाए। पीपीटी बनाकर छात्रों को पढ़ाया। वर्तमान समय में पूरे ब्लॉक में एकमात्र विद्यालय जिसमें छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से शिक्षण कार्य होता है। मैंने आईसीटी, मॉडल के प्रयोग से, खेल-खेल में एवं उपचारात्मक शिक्षण विधियों के प्रयोग से छात्रों को पढ़ाया। आज विद्यालय मेरे प्रयासों से अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय है और विद्यालय की गणना ब्लॉक के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में होती है।
🪴 अन्य शिक्षकों के प्रयास से : विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक के सहयोग से सभी कक्षाओं में समान शिक्षण विधियों का प्रयोग करके विद्यालय को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
🪴शासन के सहयोग से : विभाग से मिलने वाली कंपोजिट ग्रांट की सहायता से विद्यालय में प्रोजेक्टर एवं ऑडियो डिवाइस खरीदे गए, जिससे विद्यालय में आईसीटी शिक्षा प्रारम्भ हुई।



 
👉3. किए गए प्रयासों के परिणाम :-
🪴 प्रयास से पहले और प्रयास के बाद नामांकन : मेरे विद्यालय ज्वाइन करने के समय प्राइमरी में 93 एवम जूनियर में 118 छात्र संख्या थी, वर्तमान समय में कंपोजिट विद्यालय की छात्र संख्या 303 है। विगत पांच वर्षो में 20 फीसदी छात्र संख्या में वृद्धि हुई है।
🪴वर्तमान में उपस्तिथि का प्रतिशत : वर्तमान समय में छात्र उपस्तिथि 75 से 80 प्रतिशत रहती है।
🪴 प्रतियोगिता में सफल छात्रों की संख्या : सत्र 2018-19 कक्षाध्यापक रूप में मेरी कक्षा से एक बालक का नाम आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में सफल हुआ।




 

👉4. विद्यार्थियो की उपलब्धियां
🪴 विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त पुरस्कार का विवरण :  विगत वर्षों में ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता में विद्यालय के बच्चे प्रतिभाग करते रहते हैं। विज्ञान प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ष बच्चे क्विज और मॉडल प्रतियोगिता में पुरस्कार प्राप्त करते रहते हैं। सत्र 2020-21 ब्लॉक स्तर पर प्रेरणा बालिका में हमारे विद्यालय की बालिका चयनित हुई। सत्र 2021-22 में सामाजिक कार्य एवम् विद्यालय में जागरूकता बढ़ाने के फलस्वरूप विद्यालय की पावर एंजल को ब्लाक स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ। सत्र 2021-22 में विज्ञान अविष्कार प्रतियोगित में ब्लॉक स्तर में विद्यालय की बालिका का नाम चयनित हुआ।

👉5. विद्यालय की प्रेरक शिक्षण, सांस्कृतिक, सामाजिक एवं खेलकूद गतिविधियाँ:-
विद्यालय में बच्चों को समय-समय पर महापुरूषों की जयंती के उपलक्ष्य में प्रोजेक्टर के माध्यम से उनके जीवन से जुड़े हुए प्रेरक प्रसंग दिखलाए जाते है। मीना मंच विशेष कार्यक्रम मे प्रत्येक शनिवार को मीना की कहानियों के विडियो और प्रेरणा देने वाले कहानियां सुनाई जाती हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रत्येक राष्ट्रीय पर्व में बच्चे गीत, भाषण एवम देश भक्ति गीत का प्रदर्शन करते हैं। अमृत महोत्सव कार्यक्रम विशेष में बच्चों ने अल्फ्रेड पार्क थीम में नाटक भी प्रस्तुत किया। सामाजिक कार्य में विद्यालय की पावर एंजल ने कोरोना काल में पोस्टर बना आस पास के समाज को महामारी के प्रति जागरूक किया। हमारा विद्यालय फिट इंडिया प्रोग्राम में पंजीकृत है। विद्यालय में प्रत्येक वर्ष खेल कूद का आयोजन किया जाता है। खेल प्रशिक्षक समय-समय पर आत्म रक्षा प्रशिक्षण कराते रहते हैं।

👉6. शिक्षकों और विद्यालय की उपलब्धियाँ
⭐A . शिक्षकों के द्वारा नवाचार : शिक्षकों के द्वारा विद्यालय में निम्न नवाचारों के माध्यम से अध्यापन कार्य किया जाता है।
⭐ आईसीटी के माध्यम से : विद्यालय में प्रोजेक्टर, लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से विद्यालय में बच्चों को शिक्षण कार्य किया जाता है। आईसीटी के माध्यम से शिक्षण कार्य से बच्चों के सभी इन्द्रियों का विकास होता है।
⭐ प्रोजेक्ट विधि के माध्यम से : विद्यालय में बच्चों को सिखाने के लिए अध्यापक गतिविधियो का प्रयोग करते हैं, जैसे कैलेंडर का निर्माण करके, इससे बच्चों के अंदर महीना दिन की जानकारी प्रतिदिन स्वतः हो जाती है।
⭐प्रदर्शन विधि से : विद्यालय में मुख्यता हमारा परिवेश और विज्ञान विषयों को पढ़ाने के लिए शिक्षक प्रयोग का प्रदर्शन करके सिखाते है।
👉B. शिक्षकों को सम्मान एवं पुरस्कार विवरण :  इस वर्ष शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर जिला स्तर सम्मान प्राप्त हुआ। डीएम महोदया द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ। मिशन प्रेरणा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु पुरस्कार प्राप्त हुआ। डीएम महोदया द्वारा जिले में चलाए जा रहे प्रार्थना पंचांग कार्यक्रम मे एनपीआरसी स्तर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शिक्षक विपिन त्रिपाठी को ब्लाक स्तर पर सम्मानित किया। ब्लॉक में नारी सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों के कारण ब्लाक स्तर पर सम्मान प्राप्त हुआ। डायट में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करतें हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे आईसीटी, कहानी सुनाओ, एवं पटकथा लेखन प्रतियोगिता में भाग लेकर डायट स्तर पर पुरस्कृत हुए।
👉C. शिक्षक की अन्य उपलब्धियां : ब्लॉक स्तर बार ईजीआर के मुख्य संदर्भदाता है। निपुण भारत कार्यक्रम के अंतर्गत बनाई गई कोर टीम में अध्यापक प्राइमरी स्तर पर गणित विषय के एकमात्र सदस्य है। शिक्षक नोडल शिक्षक शंकुल की भी भूमिका का निर्वाहन करते हैं।
👉7. मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :-
मिशन शिक्षण संवाद अध्यापकों को ऐसा प्लेटफार्म प्रदान करते हैं, जिससे सभी राज्य के अध्यापक एक दूसरे के द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं अध्यापन कार्य को देख सकते हैं और सीख सकते हैं। मैने स्वयं बहुत से टीएलएम एवं नवाचार आपके मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से सीख करके उनको पाठ्यक्रम में समाहित किया है। आपके द्वारा किए जाने वाले शिक्षक कार्यक्रम सभी को प्रोत्साहित करते हैं, मेरी भी ऐसी आशा है की कभी आपके कार्यक्रम में आने की सुअवसर प्राप्त हो। आपके द्वारा किए प्रयासों की हम सब अध्यापक सराहना करते हैं।
👉7. शिक्षक समाज के लिए संदेश:-
हमारे सभी शिक्षक बंधु अपने शिक्षण कार्य में सफलता से आगे बढ़ रहे हैं। जैसे हम पढ़ते हैं कि अधिगम जीवन पर्यन्त चलने वाली घटना है, वैसे  अध्यापक के लिए कुछ नया सीख के पढ़ाने के लिए बहुत अवसर है। ये अवसर कभी भी समाप्त नहीं हो सकते है।

👉8- संकलन एवं सहयोग
विपिन त्रिपाठी
मिशन शिक्षण संवाद फतेहपुर

नोट : यदि आपने अथवा आपके परिचित किसी शिक्षक साथी ने अपने प्रयासों से शिक्षा के उत्थान,  शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण के लिए कुछ अलग हटकर अथवा बेहतर कार्य किया हो तो आप भी अपनी स्टोरी एवं स्टोरी को प्रमाणित करने वाली फोटो को मिशन शिक्षण संवाद के वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेज दें अथवा भिजवा दें। क्योंकि श्रम का सदैव सम्मान एवं प्रतिभाओं का प्रोत्साहन होना ही चाहिए। 🙏🙏🙏
सादर निवेदन : टीम मिशन शिक्षण संवाद परिवार
18-02-2022

Comments

Total Pageviews