१९०- चंपा शर्मा

मित्रों आज हम आपका परिचय मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जनपद-फतेहपुर की अनमोल रत्न शिक्षिका बहन चंपा शर्मा जी से करा रहे हैं। जिन्होंने अपनी सकारात्मक सोच की शक्ती से अपने विद्यालय को ऐसा आकर्षण का केन्द्र बना दिया कि वर्तमान सत्र 2017-18 में सरकारी शिक्षा के अनेकों मिथकों को तोड़ते हुए 83 बच्चों का नामांकन कर हम सबको गौरान्वित होने का अवसर प्रदान किया है। जो हम सबके लिए प्रेरक और अनुकरणीय है।

तो आइये जानते है बहन जी के प्रेरक प्रयासों को:---
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2022915344652719&id=1598220847122173
प्रधानाध्यापिका द्वारा की जा रही कड़ी मेहनत से ही यह सम्भव हो पाया है कि सत्र 2017-18 में विद्यालय में 83 बच्चों का नामांकन हुआ है जो कि फतेहपुर जिले के लिये एक प्रेरक मिशाल है। हमारे  विद्यालय के आस-पास कई अंग्रेजी माध्यम, गैर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालित है। जिसके बावजूद 83 बच्चों का नवीन नामांकन हुआ। प्रधानाध्यापिका चम्पा शर्मा द्वारा किये जा रहे विशेष प्रयोग जैसे:- "प्रभावी सम्पर्क"  जिसमें प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय  प्रबन्ध समिति से, अभिभावकों  से अपनी विद्यालय टीम (सहायक अध्यापक व रसोइयों) के अनुकरणीय सहयोग से कई उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय परिवेश को हर क्षेत्र में निरन्तर प्रयास द्वारा बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें ICT, नवाचार, टी एल एम, SLM, पाठ योजना का सही व प्रभावी ढंग से प्रयोग किया गया। इसी क्रम में विद्यालय का एक नवाचार "KIDZANIA CITY" प्रदेश स्तर पर चयनित हुआ, साथ ही पाठ योजना "विद्युत आवेश" भी प्रदेश स्तर पर चयनित हुई। विद्यालय के बाल-संसद कार्यकर्ताओं, अध्यापकों, रसोइयों के विशेष प्रयासों द्वारा विद्यालय को "स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार" में भी स्थान मिला। विद्यालय परिवार फतेहपुर जिले से 2017-18 के लिये 'स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार' के लिये प्रदेश स्तर से चयनित है।
प्रधानाध्यापिका चम्पा शर्मा अपने विद्यालय परिवार के लिये तन-मन-धन से समर्पित हैं। उन्हें विश्वास है कि अपने सहयोगियों के साथ आने वाले समय में नई ऊंचाइयों को अवश्य छुएंगी।
धन्यवाद 🙏
मिशन शिक्षण संवाद

मित्रों आपने देखा कि *कुछ करने की प्रेरक कोशिश ही परिवर्तन का आधार होती है।*

मिशन शिक्षण संवाद की ओर से बेसिक शिक्षा में परिवर्तन की वाहक बनने वाली बहन चंपा शर्मा एवं उनके सहयोगी विद्यालय परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं!

👉 मित्रों आप भी यदि बेसिक शिक्षा के सम्मानित शिक्षक हैं या शिक्षा को मनुष्य जीवन के लिए महत्वपूर्ण और शिक्षा का प्रचार-प्रसार करना अपना कर्तव्य मानते है तो इस मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से शिक्षा के उत्थान एवं शिक्षक के सम्मान की रक्षा के लिए आपस में हाथ से हाथ मिला कर, मिशन शिक्षण संवाद के अभियान को सफल बनाने के लिए इसे अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोगी बनकर, शिक्षक धर्म का पालन करें। हमें विश्वास है कि अगर आप सब अनमोल रत्न शिक्षक साथी हाथ से हाथ मिलाकर संगठित रूप से आगे बढ़े तो निश्चित ही बेसिक शिक्षा से नकारात्मकता की अंधेरी रात का अन्त होकर रोशनी की नयी किरण के साथ नया सवेरा अवश्य आयेगा। इसलिए--

👫 आओ हम सब हाथ मिलायें।
      बेसिक शिक्षा का मान बढ़ायें।।

👉🏼 नोटः- यदि आप या आपके आसपास कोई बेसिक शिक्षा का शिक्षक साथी प्रेरक कार्य कर शिक्षा एवं शिक्षक को सम्मानित स्थान दिलाने में सहयोग कर रहा है तो बिना किसी संकोच के अपने विद्यालय की उपलब्धियों और गतिविधियों को हम तक पहुँचाने में सहयोग करें। आपकी ये उपलब्धियाँ और गतिविधियाँ हजारों शिक्षकों के लिए नयी ऊर्जा और प्रेरणा का काम करेंगी। इसलिए बेसिक शिक्षा को सम्मानित स्थान दिलाने के लिए हम सब मिशन शिक्षण संवाद के माध्यम से जुड़कर एक दूसरे से सीखें और सिखायें। बेसिक शिक्षा की नकारात्मकता को दूर भगायें।

उपलब्धियों का विवरण, ऑडियो, वीडियो और फोटो भेजने का  Whatsapp No.- 9458278429 एवं ईमेल- shikshansamvad@gmail.com है।

साभार: मिशन शिक्षण संवाद उ० प्र०

निवेदन:- मिशन शिक्षण संवाद की समस्त गतिविधियाँ निःशुल्क, स्वैच्छिक एवं स्वयंसेवी हैं। जहाँ हम आप सब मिलकर शिक्षा के उत्थान और शिक्षक के सम्मान के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसलिए यदि कहीं कोई लोभ- लालच या पद प्रतिष्ठा की बात कर, अपना व्यापारिक हित साधने की कोशिश कर रहा हो, तो उससे सावधान रह कर टीम मिशन शिक्षण संवाद को मिशन के नम्बर-9458278429 पर अवश्य अवगत करा कर सहयोग करें।
 
धन्यवाद अनमोल रत्न शिक्षक साथियों🙏🙏🙏
विमल कुमार
कानपुर देहात
31/01/2018

मिशन शिक्षण संवाद के  फेसबुक पेज, समूह, ब्लॉग, ट्विटर एवं यू-ट्यूब पर  ऐसे ही अनेकानेक प्रेरक प्रयास देखने, पढ़ने और कमेंट के रूप में अपने विचार लिखने के लिए क्लिक करें-

👉1-फेसबुक पेज:-
@ https://www.facebook.com/shikshansamvad
👉2- फेसबुक समूह:-
@ https://www.facebook.com/groups/118010865464649/
👉3- मिशन शिक्षण संवाद ब्लॉग
@ http://shikshansamvad.blogspot.in/
👉4- ट्विटर
@ https://twitter.com/shikshansamvad
👉5- यू-ट्यूब
https://www.youtube.com/channel/UCPbbM1f9CQuxLymELvGgPig

Comments

Total Pageviews