६४२~ अनमोल रत्न शालिनी सिंह प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर, ब्लॉक- सिराथू, जनपद- कौशांबी (उत्तर प्रदेश)

 🏅#अनमोल_रत्न-2024🏅

1- शिक्षक का परिचय:- #शालिनी_सिंह (स०अ०)
2- विद्यालय :-  प्राथमिक विद्यालय जानकीपुर, ब्लॉक- सिराथू, जनपद- कौशांबी (उत्तर प्रदेश)


3- विद्यालय में नियुक्ति :- 10-09-2018
4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं संसाधन- मेरे स्वयं के प्रयासों से पहले से बेहतर अच्छा किया है। पेड़ पौधों के साथ विद्यालय का भौतिक वातावरण सुसज्जित है। विद्यालय में बाउन्ड्रीवाल भी है। विद्यालय में बच्चों की टीमें बनाकर और अच्छा बनाने का प्रयास जारी है, बच्चों व समस्त शिक्षकों के सहयोग से व स्वयं के प्रयासों से  पेड़-पौधे विद्यालय में क्यारी बनाकर पेड़-पौधे लगाने का कार्य किया है। टीम भावना से सभी बच्चे द्वारा मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जाता हैं। बच्चों के साथ समस्त स्टॉफ विद्यालय को साफ सुथरा बनाने हेतु स्वच्छता अभियान चलाते है।









👉 खेल किट, जीरो निवेश से बनाया गया TLM शैक्षिक सामग्री से भरपूर कक्षाऐं, कक्षाओं में बच्चों का शिक्षण कार्य गतिविधियां का भी प्रयोग करके मनोरंजन व रोचक ढ़ंग से सभी कक्षाओं को संचालित किया जाता है।
https://www.facebook.com/share/p/KRKYukMYPp13vinC/?mibextid=oFDknk
5- विद्यालय में कुल शिक्षक- 06
6- विद्यालय में कुल नामांकन-
2021-2022=  122
2022-2023=  132
2023-2024=  142
👉 उपस्थिति का प्रतिशत :-
2021-2022=   55%
2022-2023=   62%
2023-2024=   80%
6- विद्यालय में 100% उपस्थित  रहने वाले  विद्यार्थियों की औसत संख्या- लगभग 55%
7- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या =10

 












👉 मिशन शिक्षण संवाद द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्राप्त।
👉 ब्लाक पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
👉 जनपद स्तर पर भी बच्चों ने प्रतिभाग किया, कोशिश हैं कि बच्चों को सभी प्रकार की प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने हेतु अच्छी तैयारी करेंगे।
👉 कोरोना काल के समय बच्चों को कला प्रतियोगिता में बच्चों को सम्मान प्राप्त।
8- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण :-
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में इस वर्ष मिशन शिक्षण संवाद के अभियान से प्रेरित होकर 10 बच्चों को तैयारी करवाई, नवोदय परीक्षा की भी तैयारी करवाई, बच्चे सफल तो नहीं हुए लेकिन सफलता के नकदीक अवश्य पहुंच रहे हैं।
9- शिक्षक के स्वयं के प्रयास :-
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को सभी टॉपिक की बहुत ही सरल ट्रिक बनाकर गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और रिजनिंग सिखाते हैं। बहुत अच्छे-अच्छे  टीएलएम बनाकर रोचक ढंग से पढ़ाना। अच्छी-अच्छी ट्रिक के साथ पढ़ाई शुरू करवाना। कामिक्स के माध्यम से पाठ्यपुस्तकों की कहानी, कविता का निर्माण, शिक्षा सम्बंधित विभिन्न प्रकार की वीडियो बनाकर अभिभावक ग्रुप में प्रेषित करना बच्चे तक पहुंचे। कहानी को भी कविता का रुप देना , विभाग द्वारा आदेशित सभी कार्यक्रमों को बच्चों के समक्ष गतिविधियों के माध्यम से प्रस्तुत करना, ताकि बच्चे जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ कभी भूलें नहीं।
(B)-शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण:-
👉 नारी चौपाल (नुक्कड़ नाटक) कर नारी शक्ति सम्मान मिला।
जिला स्तर पर -
👉 मातृ शक्ति सम्मान प्राप्त हुआ।
👉 मिशन शक्ति नारी सुरक्षा।
नारी सम्मान नारी स्वावलंबन (प्रशस्ति पत्र) विद्यालय के भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने एवं शिक्षा के उन्नयन में प्रशंसनीय पत्र प्राप्त किया। बेसिक शिक्षा विभाग जनपद कौशांबी  के द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ मिला।
👉 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कौशांबी के सृजनोत्सव 2023 में अभिवन पर्व (नवाचार महोत्सव, टी०एल०एम० मेला) एवं कला उत्सव कार्यक्रम में (प्रमाण पत्र) देकर सम्मानित किया गया।
👉 अपने कार्यों द्वारा जनपद के विभिन्न अधिकारियों द्वारा  सम्मानित किया गया।
👉 मिशन शिक्षण संवाद जनपद कौशांबी द्वारा समय-समय पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। रेड टेप पर्यावरण सम्बंधित प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ। जनपद में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिला।
👉 शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया।
👉 स्टेट बैंक आफ इंडिया व बैंक आफ बडौदा द्वारा भी सम्मानित किया गया।
👉 चतुर्थ राज्य पाठयोजना में पाठयोजना सेलेक्ट हुई। व राज्य स्तरीय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
👉 अभिभावकों का भी सम्मान प्राप्त।
👉 ब्लॉक स्तर में उत्कृष्ट पाठयोजना प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त।
👉 हमारे कार्यों व उपलब्धि को प्रिन्ट मीडिया द्वारा प्रमुखता से जनमानस तक पहुंचाना।
👉 जनपद स्तर आई.सी.टी. प्रतियोगिता में प्रतिभाग व प्रशस्ति पत्र प्राप्त।
👉  जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह वर्ष 2023 -2024 में BSA सर के द्वारा प्रशस्ति पत्र।
👉 T.L.M मेला, अरविंदों सोसायटी द्वारा भी सम्मानित किया गया।
👉  कौशांबी महोत्सव कार्यक्रम में रंगोली बनाने में सहयोग देने में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
👉 स्पोर्ट स्टेडियम मंझनपुर में जिला स्तरीय खेलकूद में भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
👉 सभासद द्वारा विद्यालय के भौतिक वातावरण सुधारने में बहुत सहयोग किया गया, टाईलीकरण व दीवार बनवाने, कुर्सी मेज आदि में।
👉 विधायक द्वारा हमारे कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में विद्यालय के सहयोग में आश्वासन दिया गया।
👉 जनपद में कहानी सुनाओं प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त  करने पर सम्मान दिया गया।
👉 शिक्षकों की अन्य उपलब्धियां :-
👉 प्रकृति मित्र अभियान के अंतर्गत विद्यालय को प्रमाण पत्र व बच्चों को भी प्रमाण पत्र मिले हैं।
👉 काव्य लेखन के लिए भी विभिन्न संस्थाओं से ई-सर्टिफिकेट प्राप्त हुए। मानस कविता के द्वारा भी सम्मानित किया गया।
👉 सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हमारे द्वारा निर्मित टी.एल.एम. को सांसद व सी.डी.ओ सर द्वारा सराहा गया।
👉 मतदाता जागरूकता अभियान में भी हमारे द्वारा निर्मित टी.एल.एम. की जिला अधिकारी महोदय द्वारा सराहा गया।
👉 पक्षियों के लिए दाना - पानी कार्य क्रम में ई-सर्टिफिकेट से सम्मानित।
👉 सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी बी.डी.यो. सर द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया।
👉 हमारे द्वारा स्वचरित कविताओं को मिशन विचार शक्ति में स्थान प्राप्त।
👉 नवप्रज्ञा फाउंडेशन के तत्वावधान में छपी पुस्तक में भी स्थान प्राप्त।
👉 सम्पर्क बैठक एप में भी हमारी कहानी को स्थान प्राप्त।
👉 मिशन शिक्षण संवाद की मासिक पत्रिका में हमारे गीत को स्थान प्राप्त।
👉 10-मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश :- मिशन  शिक्षण संवाद से बहुत सी नई-नई गतिविधियां सीखने को मिलती है। मिशन शिक्षण संवाद को व सभी गुरुजनों को बहुत बधाई देती हूँ कि शिक्षकों को आगे बढ़ाने का काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं। इस संवाद से बहुत से नए टी०एल०एम०, योग, काव्यांजलि, श्यामपट्ट, कहानी, प्रतियोगिताएं आदि बच्चों व शिक्षकों को सीखने का रोज़ नई-नई तकनीकी शिक्षा को बहुत सारी उपयोगी जानकारी साझा की जाती है जिसके कारण हम टीम मिशन के मानवता के कल्याण के इस अभियान के लिए कोटि-कोटि आभार प्रकट करती हूँ। मिशन शिक्षण संवाद की पहल तहेदिल शुक्रिया की जिन्होंने शिक्षकों के लिए एक ऐसा मंच दिया जहां शिक्षक अपनी प्रतिभा दिखा सके तथा सीख भी सके। और उनकी प्रतिभा को सम्मानित करना।
👉 11- शिक्षक समाज के लिए कोई सुझाव या संदेश:--  हम सभी शिक्षक को चाहिए कि विद्यालय जब भी बहुत उत्साह व खुश होकर विद्यालय में प्रवेश करें क्योंकि बच्चे आपके खुश चेहरे से बहुत प्रभावित होते और आप भी बहुत स्वास्थ्य मन से बच्चों को जो भी ज्ञान देना चाहते है वो दे पाएंगे। क्योंकि बच्चों के लिए उसके शिक्षक उनके आदर्श होते हैं। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। बच्चे उन शिक्षकों के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं जो समय से आते हैं और मेहनत से पढ़ाते हैं और बच्चो के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। जो शिक्षक बच्चों से मित्रता वाला व्यवहार करते है बच्चे ऐसे अध्यापको से ज्यादा स्नेह करते है। रोज नए-नए तरीके से पढ़ाई कराते हैं। बच्चे ऐसे शिक्षक को अधिक प्यार करते हैं जो बच्चा शिक्षक से खुलकर निर्भीक होकर वार्तालाव करता है, चाहे स्कूल की बात हो चाहे उसके घर व पढ़ाई सम्बन्धी या परिवार की, वो अपने अध्यापक को बहुत आदर्श मानते हैं। बच्चे बहुत मासूम होते हैं हमारा दायित्व हैं कि हम उन्हें बहुत अच्छा बना दें।
साभार :-
शालिनी सिंह (स०अ०)
प्रा०वि० जानकीपुर,
सिराथू, कौशांबी.
संकलन- अरुण कुमार शुक्ला
टीम मिशन शिक्षण संवाद कौशाम्बी

नोट :- मिशन शिक्षण संवाद का प्रयास है कि अच्छाई और सच्चाई दुनियाँ में अधिक से अधिक फैले और प्रोत्साहित हो, जिससे यह दुनियाँ मानवता के लिए सुखी, समृद्धि व गौरवशाली बने। यदि आप भी एक नि:स्वार्थ स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप भी अपने और अपने आस-पास की अच्छे-सच्चे और सकारात्मक प्रयासों को लिखकर, फोटो प्रमाण के साथ टीम मिशन शिक्षण संवाद अथवा उसके वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेज सकते हैं।
🙏सादर🙏 - विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews