काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2163* 🔴🔵
दिनांक- मंगलवार, 26.03.2024~~~~~

कक्षा-06 विषय- भूगोल (पृथ्वी और हमारा जीवन)
पाठ-06 
*पृथ्वी के परिमण्डल*

*तर्ज़- लोकगीत(बिदेशिया)* 

 *दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप* 
उत्तरी अमेरिका के दक्षिण में स्थित, 
दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप है।
अधिकांश भाग इसका दक्षिणी गोलार्द्ध में,
अमेजन घाटी के लिए प्रसिद्ध है।।

पर्वतमाला एण्डीज इसके पश्चिम में,
विश्व की सबसे लम्बी माउण्ट रेंज है।
भूमध्य रेखा गुजरे उत्तरी भू-भाग से,
ब्राजील, पराग्वे, अर्जेन्टिना इसमें हैं।।

 *यूरोप महाद्वीप* 
उत्तर में आर्कटिक महासागर, 
दक्षिण में भूमध्य सागर स्थित है।
छोटा होते हुए भी अत्यंत है विकसित, 
यूरोप महाद्वीप नाम लिए है।।

देश इंग्लैण्ड, इटली,जर्मनी, पुर्तगाल, 
पोलैण्ड, फ्रांस, स्वीडन, नार्वे से हैं।
पूर्व में यूराल तथा काकेशस पर्वत, 
एशिया से इसको अलग करते हैं।।

 *अंटार्कटिका महाद्वीप* 
दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिण ध्रुव के आसपास, 
अंटार्कटिका महाद्वीप स्थित है।
अंटार्कटिक वृत्त के दक्षिण में स्थित, 
बर्फ से ढका रहता वर्ष भर है।।

भारत के तीन शोध केन्द्र हैं यहाँ पर,
नाम मैत्री, भारती, दक्षिणी गंगोत्री है।

*रचना:-*
अरविन्द कुमार सिंह(स०अ०)
प्राo विo धवकलगंज 
बड़ागाँव, वाराणसी

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

 *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1080* 🟣🔵 
दिनाँक- 26/03/2024, दिन- मंगलवार 

कक्षा- 3
विषय- हिन्दी       
पाठ–सबसे अच्छा पेड़ (भाग - 1)

तीन भाई निकल गए, 
नया बनाने एक घर। 
जब थक गए वे चलकर, 
बैठे छाया घनी देखकर।।

दिखे मीठे आम लगे,
खा गए पेट भर कर।
एक बोला सोच कर,
यहीं बनाऊंँगा मैं घर।।

आम बड़ा है गुणकारी,
कई भांँति प्रयोग होता।
कच्चा आम अचार बने,
सुखा कर अमचूर बनता।।

मीठे फल ये भूख मिटाते,
घने पत्ते छाया भी देते।
लकड़ी भी इसी से ले,
घर अब मेरा यहीं बने।।

🙏रचना
रेखा पुरोहित (स०अ०)
रा० प्रा० वि० सौंराखाल
वि० ख०- जखोली, रुद्रप्रयाग

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews