दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन शिक्षण संवाद जनपद देवरिया*

*प्रकृति मित्र विद्यालयों का हुआ सम्मान*

देवरिया सदर बीआरसी परिसर स्थित शिक्षक भवन में मिशन शिक्षण संवाद जनपद देवरिया की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में मिशन शिक्षण संवाद के कार्यों,पढ़ाई से प्रतियोगिता अभियान, प्रकृति मित्र अभियान,वितरण,संकलन,योग, दैनिक सामग्री आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
एसआरजी डॉ• आदित्य नारायण गुप्ता ने कहा विद्यालय में स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण से बच्चों में नव सृजनात्मक एवं रचनात्मक शक्ति का विकास होता है।
जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड आशुतोष शाह ने कहा कि वर्तमान समय में मिशन शिक्षण संवाद के सभी कार्य उत्कृष्ट हैं।
जया तिवारी एवं एआरपी आलोक गुप्ता ने कहा कि प्रकृति मित्र अभियान एक अनूठी पहल है।
स्वतंत्र कुमार तिवारी ने कहा कि मिशन के कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाय कम है।
एआरपी अशोक साहनी ने कहा कि कोविड काल से ही मिशन की महत्ता सर्व विदित है।
मिशन शिक्षण संवाद के जिला संयोजक भोला चौधरी ने कहा कि जनपद से 28 विद्यालयों द्वारा प्रकृति मित्र अभियान में योगदान दिया गया।
जनपद उप संयोजक श्री राम गुप्ता ने मिशन की महत्ता पर प्रकाश डाला।
मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि मिशन की सामग्रियों का बच्चे भी इंतजार करते हैं।
प्रकृति मित्र अभियान में हिस्सा लेने वाले सभी विद्यालयों से आए शिक्षक–शिक्षिकाओं को प्रकृति मित्र विद्यालय प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एआरपी अजय मणि, ब्रजेश द्विवेदी, हर्षिका मिश्रा, प्रतिभा शर्मा, शायना सिंह, साधना सोनी, छेदीलाल यादव, डॉ• रम्भा प्रजापति, रमा सिंह,  शशिकिरण, रेनू गुप्ता, नेहा उपाध्याय, सतीश चन्द्र उपाध्याय, भारद्वाज धर दूबे सहित दर्जनों शिक्षकों ने बैठक को संबोधित किया।

संकलनकर्ता
*श्री भोला चौधरी*
मिशन शिक्षण संवाद देवरिया

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews