बाल पहेलियाँ

टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से पहेलियों का नया संग्रह

*🔴बाल पहेलियाँ 4️⃣3️⃣🔴*

 *🔴 रविवार, दिनांक- 24.03.2024🔴*

     *बाल पहेलियाँ*

1- लाते जनपद में विकास को,
    अजब अनूठे काम।
    हरते जनता की हर मुश्किल,
    बोलो राजा, राम।।

2- माध्यमिक और उच्च माध्यमिक,
    के मुखिया कहलाते। 
   जन-जन तक शिक्षा पहुँचाते,
   हर विद्यालय जाते।।

3- प्राथमिक और उच्च प्राथमिक ,
    के  मुखिया कहलाते।
   प्रवेश सुनिश्चित करते सबका,
  अनुश्रवण भी करवाते।। 

4- कुकिंग गैस ,पेट्रोल और डीजल,
  और राशन पहुँचाते हैं।
  खाद्य आपूर्ति और रसद के,
  ये मुखिया कहलाते हैं।।

उत्तर: 1-जिला विकासअधिकारी, 2-जिला विद्यालय निरीक्षक , 3- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,  4-जिला पूर्ति अधिकारी।

प्रस्तुत बाल पहेलियाँ स्वरचित, मौलिक हैं।
रचनाकार-🖋️
 डॉ० कमलेन्द्र कुमार(प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डगरु का पुरवा
 कुठौंद जालौन (उ०प्र०)
           
*✏️संकलन*
*📝काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews