काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2160* 🔴🔵
दिनांक- शुक्रवार, 22 मार्च, 2024~~~~~

कक्षा-6, विषय- हिन्दी 
पाठ-12, भाग-01
*साप्ताहिक धमाका* 

दिन था आज का छुट्टी वाला,
प्यारा-प्यारा सा इतवार।
सुबह-सुबह पाया था सबने,
घर पर पड़ा बाल अखबार।।

फुलस्केप कागज पर हाथ से,
लिखी गयी थी ख़बरें सारी।
कार्बन लगा बनायी किसी ने,
साप्ताहिक धमाका की प्रतियांँ सारी।।

पहले अंक की मुख्य थी खबरें,
लाला धनीराम की बनी रेल।
भेद था खोला लिखकर सारा,
मसालों, राशन में मिलावट का खेल।।

बड़ी चटपटी खबरें और थीं,
गुटकू भटनागर बैंगन न खाते।
ठेकेदार हजारा सिंह ने,
बेटी को दहेज के रूपये बांँटे।।

🙏🏼 *रचना-*
शिखा वर्मा (इं०प्र०अ०)
उ० प्रा० वि० स्योढ़ा
क्षेत्र- बिसवाँ, जनपद-
सीतापुर 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

 *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1078* 🟣🔵 
दिनाँक- 22/03/2024, दिन- शुक्रवार 
कक्षा- प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक 
विषय- पर्यावरण अध्ययन 
पाठ- हमारे त्योहार

 होली का त्योहार 

आया नवल बसन्त रे,
ऋतुराज यह कहलायो रे। 
पुष्प कली सब फूल रही है,
हर जगह फूल खिल आयो रे,
सुर्ख गुलाल उड़ रहा सर्वत्र रे।। 

हर कली हुई आज मदमस्त रे,
आम्रमंजरी पर बौर आयो रे। 
अब कोकिल भी नहीं मौन रे,
गन्ध पवन की धूप विखरायो रे।। 

खग कुल नूतन गीत सुनायो रे,
हर मन प्रेम रंग भर आज रे। 
कलुषता का न रहे नामों निशान रे, 
गुजिए की मिठास हर घर आज रे।। 

रंगों की बहार हर घर आज रे,
आओ, मिलजुल होली मनायें। 
खुशियों के गीत हम सब गायें, 
रंग छलकायें, होली मनायें।।

🙏रचना-:
गोविन्द बल्लभ भट्ट (प्र०अ०) 
रा० आ० प्रा० वि० अजेडा 
डीडीहाट, पिथौरागढ़

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews