काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2161* 🔴🔵

दिनांक- शनिवार, 23.03.2024~~~~~

कक्षा- 3, विषय- हिन्दी 
पाठ- 05, साहसी सीमा (भाग 1)

सीमा और उसका छोटा भाई,
दोनों घर में अकेले सोए थे।
तीज व्रत का सामान लेकर,
माता-पिता दीदी घर गए थे।।

शोर सुनकर बाहर का अचानक,
सीमा नींद से थी जाग गई।
चारों तरफ था पानी ही पानी,
बाढ़ गाँव में तेजी से आ गई।।

खोला दरवाजा बाहर आने को,
पानी ही पानी दिखे था आँखों को।
आकर सोते भाई को जगायाउसने,
सामान ऊँची जगह रखा दोनों ने।।

पानी था कि बस बढ़ता जाए,
कैसे वो दोनों अपनी जान बचाएँ।
सीढ़ी लगा दोनों छत पर आए,
पड़ोसी को आवाज देकर बुलाए।।

*रचना:-*
डॉ० नीतू शुक्ला (प्र०अ०)
मॉडल प्राइमरी स्कूल बेथर-1
ब्लॉक- सिकन्दरपुर कर्ण 
जनपद- उन्नाव 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

 *काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1079* 🟣🔵 
दिनाँक- 23/03/2024, दिन- शनिवार 
कक्षा- प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक 
विषय- पर्यावरण अध्ययन 
पाठ- हमारे त्योहार

*"हर्ष दे होली"* 

महिमा त्योहारों की अपार, 
जन का जन से बढ़ता प्यार। 
बने अल्पना ऐंपण कहीं रंगोली, 
कभी दीवाली, कभी हर्ष दे होली।। 

त्योहारों से जुड़े हैं अनेक कथन, 
मान्यताएँ, संस्कृतियाँ और जतन। 
त्योहार जीवन को जिन्दादिल करते, 
मानव में प्रेम बढ़ा, मानवता फैलाते।। 

दीपों का त्योहार दीवाली, 
रंगों की धूम है होली। 
न्याय की जीत बता दशहरा, 
शक्ति उपासना नवरात्रि।।

🙏🏻रचना-:
दीवान सिंह कठायत (प्र०अ०)
रा० आ० प्रा० वि० उडियारी, 
बेरीनाग, पिथौरागढ़

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews