६४१~ अनमोल रत्न सुनीता वर्मा उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय हरहरपुर, ब्लॉक- उझानी, जनपद- बदायूँ

 🏅#अनमोल_रत्न-2024 🏅

1- शिक्षक का परिचय:- सुनीता वर्मा (स.अ.)

2- विद्यालय :- उच्च प्राथमिक विद्यालय विद्यालय हरहरपुर, ब्लॉक- उझानी, जनपद- बदायूँ, (उत्तर प्रदेश)

3- विद्यालय में नियुक्ति :- 16.05.2016
4- विद्यालय का भौतिक परिवेश एवं संसाधन- मेरे स्वयं के प्रयासों से पहले से बेहतर अच्छा किया है। किचिन गार्डन के साथ विद्यालय का भौतिक वातावरण सुसज्जित है। विद्यालय में बाउन्ड्रीवाल भी है। विद्यालय में बच्चों की टीमें बनाकर और अच्छा बनाने का प्रयास जारी है, बच्चों व समस्त शिक्षकों के सहयोग से व स्वयं के प्रयासों से बहुत सारे पेड़-पौधे विद्यालय में क्यारी बनाकर पेड़-पौधे लगाने का कार्य किया है। टीम भावना से सभी टीचर व बच्चे सभी द्वारा मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया जाता हैं। बच्चों के साथ समस्त स्टॉफ विद्यालय को साफ सुथरा बनाने हेतु स्वच्छता अभियान चलाते है।
👉खेल किट, जीरो निवेश से बनाया गया TLM शैक्षिक सामग्री से भरपूर कक्षाऐं , कक्षाओं में बच्चों का शिक्षण कार्य गतिविधियां का भी प्रयोग करके मनोरंजन व रोचक ढ़ंग से सभी कक्षाओं को संचालित किया जाता है।
5- विद्यालय में कुल शिक्षक - 03
6- विद्यालय में कुल नामांकन-
2021-2022=  91
2022-2023=  99
2023-2024=  103
👉  उपस्थिति का प्रतिशत :-
2021-2022=    62%
2022-2023=    72%
2023-2024=    80%
6- विद्यालय में 100% उपस्थित  रहने वाले  विद्यार्थियों की औसत संख्या- लगभग 55%
7- खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या =15                          
👉  लगातार 10 वर्षों से ब्लाक पर खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान व
जनपद स्तर पर = 4 वर्षों से खो-खो में बालिका वर्ग प्रथम स्थान पर रही।
मंडल पर खेल के क्षेत्र में - 3  वर्षो से लगातार खो-खो  में बालिका वर्ग प्रथम स्थान प्राप्त करती चली आ रही है।
राज्य स्तर पर 2023 व 2024 में बालिका वर्ग बच्चों ने 02 बार प्रतिभाग किया है।
👉जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में योगा में विद्यालय की बालिका वर्ग में योगा टीम द्वितीय स्थान पर रही।
2022 एवं 2023 में जिले पर प्रथम स्थान पर रही।
👉 राज्य स्तर पर - 2022 -2023 -2024 में  12 बच्चों ने प्रतिभाग किया है।
8- प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल विद्यार्थियों की संख्या, वर्ष एवं विवरण :-
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में इस वर्ष मिशन शिक्षण संवाद के अभियान से प्रेरित होकर 10 बच्चों को तैयारी करा कर परीक्षा दिलवाई गई है परिणाम का इंतजार है।
















9- शिक्षक के स्वयं के प्रयास :-
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को सभी टॉपिक की बहुत ही सरल ट्रिक बनाकर गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और रिजनिंग सिखाते हैं। बहुत अच्छे-अच्छे  टीएलएम बनाकर रोचक ढंग से पढ़ाना। अच्छी-अच्छी ट्रिक के साथ पढ़ाई शुरू करवाना।
(B)-शिक्षकों के विभिन्न सम्मानों एवं पुरस्कारों का विवरण:-
(लगातार 4 सालों से  ब्लाक स्तर पर
👉नारी चौपाल ( नुक्कड़ नाटक ) कर नारी शक्ति सम्मान मिला ।
जिला  स्तर पर -
👉 मातृ शक्ति बदायूँ नगर की तरफ से सम्मान प्राप्त हुआ।
👉 मिशन शक्ति नारी सुरक्षा
नारी सम्मान नारी स्वावलंबन (प्रशस्ति पत्र ) विद्यालय के भौतिक परिवेश को आकर्षक बनाने एवं शिक्षा के उन्नयन मे प्रशंसनीय पत्र प्राप्त किया। बेसिक शिक्षा विभाग जनपद बदायूँ  के द्वारा  सम्मान प्राप्त हुआ मिला।





👉 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ के सृजनोत्सव 2023 में अभिवन पर्व (नवाचार महोत्सव, टी०एल०एम० मेला) एवं कला उत्सव कार्यक्रम में (प्रमाण पत्र) देकर सम्मानित किया गया।
👉 मिशन शिक्षण संवाद जनपद बदायूँ के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। 2023 में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिला।
👉 2023 में शिक्षक दिवस पर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा के द्वारा (उत्कृष्ट शिक्षक) सम्मानित किया गया।
👉 2023 जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन (सन्तपाल सिंह राठोड़ स्मृति में राष्ट्रीय उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2023 का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
👉 40 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह वर्ष 2023 -2024 में BSA मैम के द्वारा प्रशस्ति पत्र।
👉 T.L.M इनोवेशन बैंक उत्तर प्रदेश के लिए मेरा T.L.M का चयन हेतु प्रथम स्थान।
👉 उo प्रo स्थापना दिवस पर मुझे व मेरे विद्यालय की बच्चियों को बाल वीर पुरस्कार मिला व ट्रेक सूट व बाल वीर पुरस्कार मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ एवं सम्मानित किया गया।
👉 स्पोर्ट स्टेडियम बहेड़ी ( बदायूँ ) में खो-खो - बालिका खिलाडियों को और मुझे ट्रेक सूट देकर सम्मानित किया गया। जिसमें बच्चो ने खो-खो का वेहतरीन प्रदर्शन कर  प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
👉 पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री राजवीर, वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्री मोरसिंह लोधी व ग्राम प्रधान पति के द्वारा स्कूल के लिए दीवार घड़ी देकर सम्मानित किया।
👉 2023 में बाल वीर सम्मान समारोह में हरविलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल उझानी (बदायूँ )  में राजन सर के द्वारा एवं Listening Makes Foundation के द्वारा बाल वीर सम्मान दिया गया।
👉शिक्षकों की अन्य उपलब्धियां :-
👉 प्रकृति मित्र अभियान के अंतर्गत विद्यालय को प्रमाण पत्र व 42 बच्चों को प्रमाण पत्र मिले हैं।
👉10-मिशन शिक्षण संवाद के लिए संदेश : -मिशन  शिक्षण संवाद से बहुत सी नई-नई गतिविधियां सीखने को मिलती है। मिशन शिक्षण संवाद के संस्थापक श्री विमल कुमार जी व सभी गुरुजनों को बहुत बधाई देती हूँ कि शिक्षकों को आगे बढ़ाने का काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं। इस संवाद से बहुत से नए टी०एल०एम०, योग, काव्यांजलि, श्यामपट्ट, कहानी, प्रतियोगिताएं आदि बच्चों व शिक्षकों को सीखने का रोज़ नई-नई तकनीकी शिक्षा को बहुत सारी उपयोगी जानकारी साझा की जाती है जिसके कारण हम टीम मिशन के मानवता के कल्याण के इस अभियान के लिए कोटि-कोटि आभार प्रकट करती हूँ।
👉11- शिक्षक समाज के लिए कोई सुझाव या संदेश:-- शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। बच्चे उन शिक्षकों के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं जो समय से आते हैं और मेहनत से पढ़ाते हैं और बच्चो के साथ अच्छा व्यवहार करते हैं। जो शिक्षक बच्चों से मित्रता वाला व्यवहार करते है बच्चे ऐसे अध्यापको से ज्यादा स्नेह करते है। रोज नए-नए तरीके से पढ़ाई कराते हैं। बच्चे ऐसे शिक्षक को अधिक प्यार करते हैं जो बच्चा शिक्षक से खुलकर निर्भीक होकर वार्तालाव करता है, चाहे स्कूल की बात हो चाहे उसके घर व पढ़ाई सम्बन्धी या परिवार की, वो अपने अध्यापक को बहुत आदर्श मानते हैं।

❇️ संकलनकर्ता ✍️ :-🧑‍💼सचिन सक्सेना
टीम मिशन शिक्षण संवाद बदायूँ

नोट :- मिशन शिक्षण संवाद का प्रयास है कि अच्छाई और सच्चाई दुनियाँ में अधिक से अधिक फैले और प्रोत्साहित हो, जिससे यह दुनियाँ मानवता के लिए सुखी, समृद्धि व गौरवशाली बने। यदि आप भी एक नि:स्वार्थ स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप भी अपने और अपने आस-पास की अच्छे-सच्चे और सकारात्मक प्रयासों को लिखकर, फोटो प्रमाण के साथ टीम मिशन शिक्षण संवाद अथवा उसके वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेज सकते हैं।
🙏सादर🙏 - विमल कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद 

Comments

Total Pageviews