रंग बिरंगी होली आई

होली आई, होली आई, रंगों की बौछार लाई,

सबके जीवन में झोली भर खुशियाँ लाई।

फाल्गुन मास को महकाने आई रंग बिरंगी होली,

जीवन में रंगों की फुहार लाई होली।।


गुजिया की मिठास घोले होली,

ठंडाई की ठंडक बरसाए होली।

गिले शिकवे मिटाए होली,

मन के विकार जलाए होली।।


ईश्वर पर आस्था का पर्व होली,

होरी खेलन जाती  बाल गोपालों की टोली।

उमंग और उत्साह भर लाई होली,

रंग बिरंगी होरी आई, आई होली।।


रचयिता

प्रियंका गौतम,

प्रधानाध्यापक,

कंपोजिट विद्यालय कन्या एत्मादपुर,

विकास खण्ड-एत्मादपुर, 

जनपद-आगरा।



Comments

Total Pageviews