काव्यांजलि

#

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴*#काव्यांजलि_2156* 🔴🔵
दिनांक- सोमवार, 18 मार्च 2024~~~~~

विषय- हिन्दी 
कक्षा- 5
पाठ- 21
भाग -3

*रघुकुल रीति*

दशरथ ने दु:खी मन से मानी,
गुरु वशिष्ट जी की बात।
राम को दिया आदेश जाने का,
मुनि विश्वामित्र के साथ।।

राम और लक्ष्मण दोनों ने,  
आज्ञा को स्वीकार किया।
माता कौशल्या ने दोनों को,
अपना आशीर्वाद दिया।।

राम, लक्ष्मण ने कार्य को पूरा, करने का दृढ़ संकल्प लिया।
शंखनाद और ढोल नगाड़ों से, सभी ने उनका स्वागत किया।।

दोनों भाई विश्वामित्र के साथ, 
चल दिए घने जंगल की ओर।
राक्षसों की अब होगी हार,
चर्चा हो रही थी चारों ओर।।

*रचना:-*
मृदुला वर्मा (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम
अमरौधा, कानपुर देहात 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

*काव्याँजलि*#
टीम *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह

🔵🟣 *काव्याॅंजलि  1074* 🟣🔵 
दिनाँक- 18/03/2024, दिन- सोमवार 

कक्षा- 5      
विषय- हिन्दी
पाठ–वे दिन भी क्या दिन थे 
 (भाग 2)

अब न स्कूल की मस्ती,
न ही सहपाठी होते हैं।
दिन भर कमरे में रहते हैं,
कम्प्यूटर से शिक्षा लेते हैं।।

वो दिन भी क्या दिन थे,
स्कूल में मस्ती करते थे।
योग, व्यायाम, खेलों में,
सब बच्चे हिस्सा लेते थे।।

गुरु जी साथ में होते थे,
नैतिकता का पाठ पढ़ाते थे।
वो दिन भी क्या दिन होते थे,
जब सब बच्चे स्कूल जाते थे।।

🙏🏻रचना-:
गोविन्द बल्लभ भट्ट (प्र०अ०) 
रा० आ० प्रा० वि० अजेडा 
डीडीहाट, पिथौरागढ़

📝 *काव्याँजलि टीम, मिशन शिक्षण संवाद- उत्तराखण्ड*

Comments

Total Pageviews