बाल पहेलियाँ

टीम #मिशन_शिक्षण_संवाद की ओर से पहेलियों का नया संग्रह

*🔴बाल पहेलियाँ 4️⃣4️⃣🔴*

 *🔴 रविवार, दिनांक- 31.03.2024🔴*

     *बाल पहेलियाँ*

1- निर्मल शीतल मीठी मीठी,
    इसकी है जल धारा।
    अधिक ऊंचाई से जल गिरता,
    लगता सबको प्यारा।।

2- लगता सूरज के मै जैसा,
    मैं हूँ प्यारा फूल।
    पीला पीला रंग है मेरा,
    मत जाना यह भूल।।

3- गुन गुन गुन गुन गुन गुन करके,
    फूलों पर मंडराता हूँ।
    मधुप,अलि सब कहते मुझको,
    मैं पराग ले जाता हूँ।।

4- अंत हटे तो पपी बनूँ मैं,
     प्रथम हटे तो पीता।
     रंग  है मेरा पीला पीला,
     बोलो राम सुनीता।।

उत्तर: 1-झरना, 2-सूरजमुखी ,3-भँवरा,  4-पपीता।

प्रस्तुत बाल पहेलियाँ स्वरचित, मौलिक हैं।
रचनाकार-🖋️
 डॉ० कमलेन्द्र कुमार(प्र०अ०)
प्राथमिक विद्यालय डगरु का पुरवा
 कुठौंद जालौन (उ०प्र०)
           
*✏️संकलन*
*📝काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews