काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴*#काव्यांजलि_2166* 🔴🔵
दिनांक- शुक्रवार 29 मार्च 2024~~~~~

विषय- हिन्दी 
कक्षा- 02
पाठ- 06
भाग -01

*ममता का घर*

एक छोटी सी लड़की, 
जिसका नाम ममता था।
रहती थी मानावाला गॉंव में,
वहाँ शोर गुल कम था।।

घर की दीवारें थी कच्ची, 
और घास-फूस का छप्पर था।
घर का बड़ा सा था दालान,
आम के पेड़ पर झूला था।।

रोज सवेरे ममता उठकर भाई, मगन के साथ दातून करती थी।
फिर भाई मगन के साथ,
ममता नाश्ता करती थी।।

स्कूल ड्रेस पहनकर ममता,  
भाई के साथ स्कूल जाती थी।
वापस आकर हाथ मुँह धोकर,
खाना खाया करती थी।।

*रचना:-*
मृदुला वर्मा (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम
अमरौधा, कानपुर देहात 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews