काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2167* 🔴🔵

दिनांक- शनिवार, 30.03.2024~~~~~

कक्षा- 3
विषय- हिन्दी 
पाठ-13

वैभव जब स्कूल से आया,
माँ को सारा हाल सुनाया।
2 अक्टूबर गाँधी जयंती,
शास्त्री जी का जन्मदिवस मनाया।।

शिक्षिका ने सुनाई कहानी,
बात जरुरी थी समझानी।
पर उपदेश कुशल बहुतेरे,
खुद पर बीते समझ तब आनी।।

एक बार कस्तूरबा हुईं बीमार,
दवा हुईं न कोई कारगार।
गाँधी जी ने पढ़ा एक बार,
नमक न खाना है उपचार।।

उपाय कठिन खुद करके देखा,
बा पर भी प्रभाव पड़ा अनोखा।
संयम, नियम का पालन करके,
शीघ्र स्वस्थ लाभ फिर देखा।।

🙏🏻 *रचना*
पुष्पा पटेल (प्र०अ०)
प्रा० वि० संग्रामपुर
ब्लॉक- चित्रकूट
जनपद- चित्रकूट

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews