काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2162*🔴🔵
दिनांक- सोमवार 25 मार्च 2024~~~~~

विषय- हिन्दी, कक्षा- 02
पाठ- 06, भाग- 02

*ममता का घर*

ममता भाई मगन के साथ, 
झूला, झूला करती है। 
दोपहर के खाने में दाल-चावल,
और हरी सब्जियाँ होती है।।

हम दोनों अपनी बगिया से, 
टमाटर, गाजर, मूली लाते हैं।
फिर उनको अच्छे से धोकर, 
चबा-चबा कर खाते हैं।।

बाबूजी शाम को खेतों से, 
जब लौट कर आते हैं।
बैलों को खूँटी से बाँधकर, 
उनको चारा खिलाते हैं।।
 
फिर हम दोनों पढ़ाई करके, 
दादी के पास जाते हैं। 
दादी की कहानी सुनते-सुनते,
हम दोनों सो जाते हैं।।

*रचना:-*
मृदुला वर्मा (स०अ०)
प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम
अमरौधा, कानपुर देहात 

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews