६४०~ अनमोल रत्न रूमीना हसीब उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8), विकासखंड-मिलक, जनपद- रामपुर, उत्तर प्रदेश

 🏅#अनमोल_रत्न- 2024🏅

👉1. शिक्षक का नाम व पद नाम - #रूमाना_हसीब (सहायक अध्यापिका)
👉2. विद्यालय- उच्च प्राथमिक विद्यालय (1-8), विकासखंड- मिलक, जनपद- रामपुर, उत्तर प्रदेश


👉3. वर्तमान विद्यालय में नियुक्ति- 01.07.2015
👉4. विद्यालय का भौतिक परिवेश :- विद्यालय का भौतिक परिवेश अत्यंत सुंदर, आकर्षक, समस्त संसाधनों से पूर्ण व हरियाली युक्त है विद्यालय विभिन्न प्रकार के पौधों से सुसज्जित है विद्यालय कक्षा एक से आठ तक संचालित है। जिसमें वर्तमान में 189 छात्र-छात्राएं अध्यनरत हैंl विद्यालय में दो स्मार्ट क्लास, लाइब्रेरी एक्टिविटी रूम व लर्निंग कॉर्नर भी है जहाँ खाली समय में बच्चे रीडिंग करते हैं इसके साथ ही विद्यालय की हर कक्षा में दो पंखे, एलइडी लाइट, व्हाइट बोर्ड और बैठने के लिए उत्तम फर्नीचर है बिजली न होने पर विद्यालय में इनवर्टर का भी प्रबंध है। विद्यालय में एक खेल का मैदान भी है जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल खिलाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त प्रोजेक्टर लैपटॉप ब्लूटूथ ऑडियो सिस्टम जैसे उपकरण भी उपलब्ध है, बालक तथा बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय हैं विद्यालय कायाकल्प के अनुरूप सभी 19 पैरामीटर को पूरा करता है।



https://www.facebook.com/share/p/7dEnk6xqQ9XLyuDE/?mibextid=oFDknk
👉5. कुल स्टाफ - 8
👉6. कुल नामांकन
सत्र 2021-22 - 172
      2022-23 - 185
      2023-24 - 189
👉7. विद्यालय में उपस्थित का प्रतिशत
सत्र 2021-22 = 72%
सत्र 2022-23 = 78%
सत्र 2023-24 = 80%
👉8. विद्यालय में 100% उपस्थित रहने वाले छात्रों का औसत : 60-70%
👉9. खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की संख्या एवं विवरण :-
ब्लॉक स्तर पर - 22
सत्र 2022-23 : हिमांशी, रेणु, अर्जुन, अंशु, प्रीति, यश, विनीत, आरिश, साहिब, दीक्षा आदि।
जिला स्तर पर - 18
हिमांशी, रीनू, अर्जुन, साहिब, अंशु, यश, प्रीति, हर्षित, कृष्णा आदि।
मंडल स्तर पर - बालिका कबड्डी टीम जूनियर वर्ग
कुश्ती- यश (गोल्ड मेडल विजेता)
रिले रेस टीम
लंबी कूद- मोहित
राज्य स्तर पर - कुश्ती यश
रिले रेस
2023-2024= ब्लॉक स्तर पर
कुल विद्यार्थी = 24
जिला स्तर पर = 18
कबड्डी बालक प्राथमिक (प्रथम)
कबड्डी बालिका जूनियर(प्रथम)
समूह गान (प्रथम )
रेली रेस (प्रथम)
लंबी कूद - प्रथम
कुश्ती = रीनू, प्रीति, वाजिद, सौरभ (प्रथम )
मंडल स्तर पर विजय = कबड्डी बालक वर्ग प्राथमिक
कुश्ती में प्रीति प्रथम
राज्य स्तर पर विजय = प्रीति कुश्ती में रजत पदक
रिले रेस गोल्ड मेडल





👉10.  प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों की संख्या व विवरण
NMMSE = मोहित, यश
👉11. नवाचार = विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने हेतु Shining Star योजना... विद्यालय में उपस्थिति बढ़ाने हेतु एक चार्ट पर कक्षा की सभी बच्चों की फोटो चिपकाए गए माह के अंत में जिस बच्चे की सर्वाधिक उपस्थित होती थी उन बच्चों के आगे एक स्टार लगा दिया जाता है तथा उन बच्चों को पुरस्कृत भी किया जाता है जिससे और बच्चे भी प्रेरित हुए और उपस्थिति में ठहराव आया तथा बच्चों में अधिक से अधिक स्टार प्राप्त करने की होड़ लग गई।




2. मिशन शिक्षण संवाद में आने वाला दैनिक श्यामपट्ट कार्य को एक अलग कॉपी बनवाकर उस पर नोट करवाना तथा माह की अंत में उसका टेस्ट लेना कभी लिखित और कभी क्विज के माध्यम से और इसमें प्रथम द्वितीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया जाना।












3. रोचक ट्रिक के माध्यम से सामाजिक विषय की पढ़ाई करना।

4. अंग्रेजी की विभिन्न रोचक गतिविधियाँ कराना।
5. मीना मंच = प्रत्येक शनिवार को मीना मंच में विभिन्न गतिविधियाँ चित्रकला, निबंध, वाद विवाद, लघु नाटिका आदि प्रतियोगिताओं का समय-समय पर आयोजन कराते रहना...।
6. रेडियो प्रसारण आओ अंग्रेजी सीखें के माध्यम से बच्चों का अंग्रेजी कन्वर्सेशन...।


👉(12) मेरी नजर में मिशन शिक्षण संवाद की शिक्षा के उत्थान, शिक्षक के सम्मान और मानवता के कल्याण में उपयोगिता= मिशन शिक्षण संवाद एक ऐसा मंच है जिसमें हमें प्रतिदिन नए-नए नवाचार उपयोगी टीएलएम व शैक्षिक सामग्री उपलब्ध होती है जिससे शिक्षकों को काफी कुछ नया सीखने को मिलता है यह शिक्षकों को अच्छा से अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करता है मिशन शिक्षण संवाद में आने वाले दैनिक श्यामपट्ट कार्य से बच्चों के सामान्य ज्ञान, शब्द भंडार तथा उनका मानसिक व बौद्धिक विकास होता है मिशन शिक्षण संवाद में आने वाले सुविचार बच्चे प्रतिदिन प्रार्थना स्थल पर बोलते हैंl यह एक ऐसा मंच है जो शिक्षकों तथा बच्चों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए निरंतर प्रेरित करता है इस मंच के माध्यम से बच्चे नई-नई गतिविधियां सीखते हैं जिससे शिक्षा भय मुक्त व रुचि पूर्ण हो जाती है
👉13= अनमोल रतन के रूप में शिक्षक समाज को मेरा संदेश = ईश्वर ने हमें एक शिक्षक के रूप में भावी पीडियों को सामाजिक रूप से जागरूक करने के लिए समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए एक मार्ग दर्शन बनाकर भेजा है अतः हमारा कर्तव्य है कि हम एक आदर्श शिक्षक बनकर इस भावी पीढ़ी को आदर्श नागरिक के रूप में सींच कर एक फलदार पेड़ बनाएं।
साभार - रूमाना हसीब
संकलन - दीपक पुण्डीर
टीम मिशन शिक्षण संवाद रामपुर

नोट :- मिशन शिक्षण संवाद का प्रयास है कि अच्छाई और सच्चाई दुनियाँ में अधिक से अधिक फैले और प्रोत्साहित हो, जिससे यह दुनियाँ मानवता के लिए सुखी, समृद्धि व गौरवशाली बने। यदि आप भी एक नि:स्वार्थ स्वैच्छिक स्वयंसेवी के रूप में इस मुहिम का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आप भी अपने और अपने आस-पास की अच्छे-सच्चे और सकारात्मक प्रयासों को लिखकर, फोटो प्रमाण के साथ टीम मिशन शिक्षण संवाद अथवा उसके वाट्सअप नम्बर- 9458278429 पर भेज सकते हैं।
🙏सादर🙏 - #विमल_कुमार
टीम मिशन शिक्षण संवाद

Comments

Total Pageviews