काव्यांजलि

*#काव्यांजलि*
टीम # *मिशन शिक्षण संवाद* की ओर से कविताओं का नया संग्रह,

🔵🔴 *#काव्यांजलि_2158* 🔴🔵

दिनांक- बुधवार, 20.03.2024~~~~~

कक्षा- 6, विषय- विज्ञान
इकाई- 06

*आयु के आधार पर पौधों के प्रकार*

सबकी होती निश्चित आयु,
कुछ दीघार्यु कुछ अल्पायु।
आयु के आधार पर तीन तरह के पौधे,
एक वर्षीय, दो वर्षीय, 
बहु वर्षीय पौधे।।

चना, मटर और गेहूँ, धान,
मक्का, ज्वार, बाजरा जान।
एक वर्ष के भीतर जीवन,
फिर हो जाती फसल खत्म।।

प्रथम वर्ष में होय विकास,
दूजे वर्ष में पुष्प, फलन।
जैसे केला और पपीता,
दो वर्षीय इनका जीवन।।

कई वर्ष ये जीवित रहते,
सम्पूर्ण जीवन में फूलते-फलते।
जामुन, कटहल, आँवला, आम,
बहुवर्षीय पौधे इनका नाम।।

🙏🏼 *रचना:-*
राज कुमार शर्मा (प्र०अ०)
उ० प्रा० वि० चित्रवार
क्षेत्र- मऊ, जनपद- चित्रकूट

✏️ *संकलन*
📝 *काव्यांजलि टीम,*
*मिशन शिक्षण संवाद*

Comments

Total Pageviews