विश्व कविता दिवस

अंतर्मन के भावों की 

सुंदर अभिव्यक्ति है कविता 

जीवन में सतरंगी रंगों की 

एक फुहार है कविता।।


बोझिल मन में मुस्कान ले आए 

वह सुन्दर भाव है कविता 

 जीवन में फूल खिला दे

 ऐसी नई बहार है कविता।।


हृदय गहराई में उतर कर

अंतर्मन को जगा दे कविता

जीवन में खुशियाँ लाए 

सहज सरल है कविता।।


जो शब्दों में भाव जगाए 

ऐसी एक सुगंध कविता।

समाज को नई दिशा दिखाए।

कवियों की वाणी है कविता।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews