दैनिक शैक्षिक संकलन

*मिशन_शिक्षण_संवाद_जनपद_अलीगढ़*

दिनांक- 29/03/2024
दिन- शुक्रवार

👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

☘️0⃣1⃣

दिनांक 26/03/2024 को कक्षा 5 में बच्चों की "स्वीप कार्यक्रम" के अंतर्गत "मतदाता जागरूकता" पोस्टर प्रतियोगिता कराई गई जिसमें सभी बच्चों ने उत्सुकता से प्रतिभाग किया।
दिनांक 27/03/2024 को *मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफ़ी,जवां में स्वीप कार्यक्रम* के अंतर्गत *पोस्टर प्रतियोगिता* आयोजित की गई। बच्चों ने बहुत सुंदर सुंदर पोस्टर्स बनाए और *मतदान के प्रति सबको जागरूक* करने का संकल्प लिया गया।

साभार:-
*👩‍🏫तरन्नुम हमीद, रफत जहां व प्रीति शर्मा*
 मॉडल प्राथमिक विद्यालय धौर्रा माफी जवां अलीगढ़।

☘️0️⃣2⃣☘️

 दिनांक 27/03/2024 को *मॉडल प्राथमिक विद्यालय भगवानगढ़ी,जवां में स्वीप कार्यक्रम* के अंतर्गत *पोस्टर प्रतियोगिता* आयोजित की गई। सहायक अध्यापक श्रीमती लक्ष्मी के मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत सुंदर सुंदर पोस्टर्स बनाए और *मतदान के प्रति सबको जागरूक* करने का संकल्प लिया गया।

साभार:-
*👩‍🏫नीलम*
  प्राथमिक विद्यालय भगवानगढ़ी जवां अलीगढ़।

☘️0⃣3⃣☘️

प्राथमिक विद्यालय नवानागर इगलास अलीगढ़ में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मतदाता जागरूक रैली निकाली गई।🙏

साभार:-
*👩‍🏫पूजा वर्मा*
  प्राथमिक विद्यालय नवानागर इगलास अलीगढ़।

☘️0⃣4⃣☘️

दिनांक 27/03/2024 पीएस जवां नंबर एक में कक्षा 1और 3 के बच्चों ने सुंदर चित्र बना कर रंग भरे। कक्षा 5 के बच्चों ने क्राफ्ट कार्य में सुंदर-सुंदर आकृतियां कक्षाध्यापिका शमा सुल्ताना के द्वारा बनवाई गई।

साभार:-
*👩‍🏫शगुफ्ता नाज़*
प्राथमिक विद्यालय जवां नम्बर 1 जवां अलीगढ़।

☘️0⃣5⃣☘️

आज उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर कायस्थान में प्रकृति से जुड़ते हुए पत्तियों द्वारा विभिन्न आकृतियां बनाई।

साभार:-
*👩‍🏫नीता वार्ष्णेय*
उच्च प्राथमिक विद्यालय आलमपुर कायस्थान अतरौली अलीगढ़।

☘️0⃣6⃣☘️

 उच्च प्राथमिक विद्यालय धनीपुर के छात्र - छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण के लिए मंगलायतन ले जाया गया । समस्त स्टाफ के साथ बच्चे बहुत ही खुश थे।

साभार:-
*👩‍🏫नीलम सक्सेना*
उच्च प्राथमिक विद्यालय धनीपुर धनीपुर अलीगढ़।

☘️0⃣7⃣☘️

प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर बड़ा गांव में कक्षा 5 के बच्चों का विदाई समारोह मनाया गया। इस अवसर पर हमारे BEO सर ने बच्चों को आगे के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए उनका मार्गदर्शन किया और बच्चों को उपहार दिए। 

साभार:-
*👩‍🏫मनीता गुप्ता*
प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर बड़ा गांव लोधा अलीगढ़।

☘️0⃣8⃣☘️

*राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत विज्ञान प्रदर्शनी _अलीगढ़*
🏆🥇🏆🥇🏆
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अन्तर्गत छात्रों  में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से आज *कंपोजिट स्कूल एलमपुर के परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी* का आयोजन किया गया,जिसमें कुल 10 सर्वश्रेष्ठ छात्रों का चयन किया गया। 
*कु० नंदिनी (कक्षा 8) उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलौना ने सातवां और कु० साक्षी (कक्षा 6) उच्च प्राथमिक विद्यालय छेरत सुढ़ियाल,जवां ने नौवां* स्थान प्राप्त कर न सिर्फ अपनी *कक्षाध्यापिका श्वेता और तबस्सुम अंसारी* का मान बढ़ाया है, बल्कि हमारे *जवां विकास खण्ड के मुखिया श्री सुनील दत्त मुद्गल सर* को भी गर्व की अनुभूति करायी है।
 दोनों बालिकाओं को *बी०एस०ए० सर द्वारा आशीष प्रदान करते हुए प्रशस्ति-पत्र* प्रदान किए गए।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि *दोनों बालिकाओं ने उक्त पुरुस्कार सिर्फ अपनी सच्चाई,ईमानदारी और मेहनत से जीता* है और जवां विकास खण्ड के लिए गौरवपूर्ण पल है कि *जिले में टॉप टेन में से दो बालिकाएं हमारे विकास खण्ड जवां से चयनित* हुईं हैं।

दोनों बालिकाओं नंदिनी और साक्षी के शिक्षकों और अभिभावकों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं 👏💐💐👏

साभार:-
*👩‍🏫प्रीति शर्मा*
जवां अलीगढ़।


👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♂️👯‍♀️

संकलनकर्ता
प्रियंका_अग्रवाल
मिशन शिक्षण संवाद टीम अलीगढ़।

_✏️संकलन_
*📝टीम मिशन शिक्षण संवाद।*

Comments

Total Pageviews