संजय कुमार

कारगिल युद्ध में जिसने

अद्भुत पराक्रम दिखलाया

भारत माँ का वह वीर

संजय कुमार कहलाया।।


3 मार्च 1976 को जन्मे

राइफलमैन संजय कुमार

बचपन से ही सेना में  

जाना चाहते थे संजय कुमार।।


कारगिल युद्ध में असीम पराक्रम से 

शत्रुओं को हराया आपने

स्वयं घायल होकर भी सभी

साथियों का हौंसला बढ़ाया आपने।।


दुश्मनों को हराकर एरिया फ्लैट टॉप 

पर कब्जा कर तिरंगा लहराया

अपनी अद्भुत वीरता के लिए

परमवीर चक्र सम्मान पाया।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews