सावित्रीबाई फुले

नारी के सम्मान को जिन्होंने 

बुलंदियों तक पहुँचाया

भारत में नारी शिक्षा के लिए 

सर्वप्रथम उन्होंने कदम बढ़ाया।।


भारत की पहली महिला अध्यापिका

जिसने नारी मुक्ति आंदोलन चलाया

सावित्रीबाई फुले नाम उनका

लोगों को नारी शिक्षा के प्रति जगाया।।


नारी शिक्षा के प्रति पूर्ण समर्पित होकर

सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया

अपने संपूर्ण जीवन में उन्होंने

समाज सेवा का कार्य किया।।


भारतीय नारियों को उन्होंने

शिक्षा का मतलब समझाया

स्त्रियों को सामाजिक कुरीतियों से 

निकाल कर समाज में सम्मान दिलाया।।


10 मार्च 1897 को प्लेग पीड़ितों की सेवा करते हुए सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ

महान समाज सेविका के जाने का

देशवासियों को दुख अपार हुआ।।


रचनाकार

मृदुला वर्मा,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय अमरौधा प्रथम,

विकास खण्ड-अमरौधा,

जनपद-कानपुर देहात।

Comments

Total Pageviews