डॉ0 सच्चिदानन्द सिन्हा

 भारतीय संविधान सभा के,

 थे वह  प्रथम  अध्यक्ष।

प्रसिद्ध सांसद, शिक्षाविद,

अधिवक्ता तथा पत्रकार थे दक्ष।। 


अलग 'बिहार' राज्य  की माँग कर,

कम उम्र में, उन्होंने आंदोलन चलाया,

1910 चुनाव में, 4 महाराजों को  हरा,

केंद्रीय विधान परिषद में जगह बनाया।।


10 नवंबर 1871 में, मुरार गाँव, जिला बक्सर,

जन्मे सच्चिदानन्द सिन्हा, एक कायस्थ परिवार।

पिता बक्शी शिव प्रसाद सिन्हा थे तहसीलदार 

लन्दन में कानून के शिक्षा ले बने वो बैरिस्टर।।


22 मार्च 1912 को, बंगाल से अलग,

बिहार एक स्वतन्त्र रियासत बना दिया।

1894 -1898 तक, डॉ० सिन्हा ने, 

लाइब्रेरी सेक्रेटरी पद पर काम किया।।


1946 संविधान निर्माण प्रारम्भ हुआ, 

संविधान समिति द्वारा इन्हें अध्यक्ष चुना गया।

5 वर्ष अर्थ सचिव और कानून मंत्री रहे,

6 मार्च 1950 को, मृत्यु को प्राप्त हुए।। 


रचयिता
वन्दना यादव "गज़ल"
अभिनव प्रा० वि० चन्दवक,
विकास खण्ड-डोभी, 
जनपद-जौनपुर।



Comments

Total Pageviews