दांडी मार्च दिवस

जब अंग्रेजी सरकार ने लगाया भारतीयों पर नमक कर,

1930 में आन्दोलन किया, लड़े महात्मा गांधी जी डट कर।

साबरमती आश्रम से लेकर समुद्र तट तक की पैदल यात्रा,

अंग्रेजों ने नमक उत्पादन-बिक्री कर की बढ़ाई थी मात्रा।।


390 किलोमीटर की थी लम्बी पैदल यात्रा ना कोई वाहन,

12 मार्च नमक हाथ लेकर कानून भंग करने का था आह्वान।

नमक था हर भारतवासी के लिए उस समय बहुत जरूरी,

सरोजिनी नायडू, जवाहरलाल नेहरू थे इसमें आन्दोलनकारी।।


रचयिता

शालिनी,

सहायक अध्यापक,

प्राथमिक विद्यालय बनी, 

विकास खण्ड-अलीगंज,

जनपद-एटा।

Comments

Total Pageviews